
नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ का गाना ‘जय जय राम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। इसी बीच मनोज मुंतशिर ने ‘आदिपुरुष’ की क्लिप शेयर कर ऐसा कमेंट किया कि यूजर्स भड़क उठे और उन्हें कुमार विश्वास से तुलना कर जमकर ट्रोल करने लगे।

गणेश पूजा के लिए जा रहे संजय दत्त की नजर रास्ते में घायल पपाराजी पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए अपनी कार रुकवा दी। एक्टर का यह दरियादिल अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गणेश चतुर्थी के मौके पर सिनेमाघरों में दर्शकों की पसंद और त्योहार की व्यस्तता का असर ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर भी देखने को मिला। हालांकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक कहानी पर आधारित यह फिल्म विदेशों में लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है और शानदार कमाई कर रही है।

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज होते ही चर्चा में है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के राम-सीता लुक के साथ फिल्म में भरत, शत्रुघ्न, मांडवी और उर्मिला का किरदार निभाने वाले सितारों की झलक ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी अब अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एक महान संत की जिंदगी, संघर्ष, भक्ति और आध्यात्मिक सफर को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रणबीर कपूर के राम और साई पल्लवी की सीता के रूप में अटूट प्रेम की झलक ने दिल जीत लिया, वहीं ‘राम सियाराम’ की गूंज सुनकर भक्ति में डूबे फैंस के रोंगटे खड़े हो गए।

‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाते हुए ‘हैवान’ को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने 640% ज्यादा कमाई के साथ शानदार बढ़त दर्ज की और अब विदेशों में भी अपनी मजबूत शुरुआत से दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

‘हनुमान अंश’ में पूर्णिमा तिवारी ने नीम करोली बाबा की पत्नी रामबेटी यानी ‘पार्वती माई’ का किरदार निभाकर खास पहचान बनाई है। लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली पूर्णिमा ने अपने अभिनय से इस आध्यात्मिक और भावनात्मक भूमिका में जान डाल दी।

अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। सिंगर-कंपोजर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘सलमान सर को भी पता चलने दो’, साथ ही कंपनी को काम करने के तरीके पर सलाह भी दे डाली।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की 8वें दिन कमाई की रफ्तार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वहीं ‘हनुमान अंश’ की मजबूत पकड़ ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल बढ़ा दी है, जबकि ‘Toxic’ की हालत लगातार कमजोर होती नजर आ रही है।

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। महाराज जी की भक्ति और फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है, वहीं ‘हैवान’ की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक दमदार नहीं रही।

रवि किशन का नया गाना ‘Money Follows My Brother’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है। गाने में उनका अंदाज देखकर फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ‘अलग ही लेवल का बंदा’ बता रहे हैं।


‘मिर्जापुर’ ने पहले ही हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ₹212 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर तहलका मचा दिया है। फिल्म की कमाई ने ‘हनुमान अंश’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिससे अब ‘हैवान’ पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

‘रामायणम्’ में सनी देओल के हनुमान अवतार का लंका दाह सीक्वेंस भव्यता के नए पैमाने सेट करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जबरदस्त फायर सीक्वेंस की शूटिंग करीब 2 महीने तक चली, जिसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े विजुअल सीन्स में से एक बताया जा रहा है।

‘हनुमान अंश’ में कृष्ण दास की आवाज में गूंजे मंत्रों ने फिल्म की आध्यात्मिक कहानी को और खास बना दिया है। नीम करौली बाबा से गहरे जुड़े इस अमेरिकी कीर्तन गायक की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिल चुका है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने 6 फिल्मों को कमाई में पछाड़कर सबको चौंका दिया है। वहीं Yash की ‘Toxic’ अब आखिरी दौर में कमजोर पड़ती दिख रही है, जबकि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रफ्तार अभी भी बरकरार है। 🚩🔥

दुर्लभ बीमारी से जूझने के करीब 2 साल बाद अलका याग्निक ने कैमरे के सामने आकर अपनी सेहत का हाल बताया। उनका बदला हुआ अंदाज और भावुक झलक देखकर फैंस की आंखें नम हो गईं। 🥹❤️

अक्षय कुमार के कॉलेज के दिनों का ये किस्सा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं! अपने क्रश को रिझाने के लिए अक्की रात में उसके घर के बाहर गाना गाने पहुंचे, लेकिन प्यार का इजहार करने निकले अक्षय को पड़ोसियों ने ऐसा सबक सिखाया कि पूरी कहानी ही यादगार बन गई! 😱😂

‘हनुमान अंश’ की कहानी और आध्यात्मिक भावनाओं ने अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का भी दिल जीत लिया है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की और फैंस से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की खास अपील की। 🚩🔥