Shahrukh Khan unseen Photo: आजकल शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में है। आए दिन इस फिल्म को लेकर कई विवाद भी पैदा हो रहे हैं। लेकिन फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। शाहरुख खान को करीब पांच साल हो गए हैं लीड रोल में आए हुए। ऐसे में फैंस उन्हें लीड रोल में देखने को काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें पठान फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की पब्लिसिटी को बनाए रखने के लिए आए दिन कोई ना कोई अपडेट आते ही रहते हैं। इस बार पठान के सेट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे लोगों ने काफी लाइक किया है।

शाहरुख खान की BTS तस्वीरें हुईं वायरल
हाल ही में शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में आप देखेंगे की पठान के सेट पर टीम के लोग शाहरुख खान को अपने हाथों पर उठाए हुए हैं। इस तस्वीर में फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी मौजूद हैं। इस फोटो में शामिल सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाहरुख अपने पठान लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस फोटो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

शाहरुख खान के और भी मूवी प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें की शाहरुख खान की फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे। आपको बता दें शाहरुख “जीरो” फिल्म में आखिरी बार 2018 में नजर आए थे। उसके बाद सीधे 2023 में पठान में दिखाई देंगे। शाहरुख खान के पास पठान के अलावा “जवान” और “डंकी” फिल्मों में भी नजर आएंगे। ये तीनों फिल्में इस साल रिलीज होंगी। इसके पहले शाहरुख ने एक छोटा सा रोल ब्रह्मास्त्र मूवी में भी किया है। फिलहाल पठान मूवी के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर काफी विवाद हो रहा है क्योंकि इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहने हुए है।
पिछले कुछ सालों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का मोड और मूड काफी बदल गया है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा की पांच सालों के इंतजार के बाद, शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान से लोगों का दिल जीत पाते हैं या नहीं।



