Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले काफी समय से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. मलाइका और अर्जुन पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं. हालांकि लिव इन में रहने के बावजूद दोनों कपल्स ने अभी तक शादी नहीं की है. वहीं मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मगर अब मलाइका अर्जुन के पिता बोनी कपूर के साथ भी जलवा बिखेरने वाली हैं.

झलक के सेट पर पहुंचे बोनी कपूर
अर्जुन कपूर के पिता और मशहूर निर्देशक बोनी कपूर छोटे पर्दे के मशहूर शो झलक दिखला जा के सेट पर पहुंचे हैं. खबरों की मानें तो शो के अपकमिंग एपिसोड में बोनी शो में बतौर चीफ गेस्ट हिस्सा लेंगे. वहीं मलाइका अरोड़ा पहले से ही शो की जज हैं.

पहली बार साथ आएंगे बोनी और मलाइका
झलक के सेट पर मलाइका अपने बोल्ड अंदाज और डांस मूव्स से दर्शकों को कई बार अपना दीवाना बना चुकी हैं. हालांकि ये पहली बार है जब मलाइका और बोनी कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. वहीं शो के दौरान मलाइका और बोनी ठुमके लगाते भी दिखाई देंगे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ बोनी कपूर की ट्यूनिंग कितनी फिट बैठती है.

झलक दिखला जा
छोटे पर्दे के टॉप डांस शोज में मशहूर झलक दिखला जा हर वीकेंड कलर्स टीवी पर ऑन एयर किया जाता है. वहीं शो के लेटेस्ट सीजन में मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी औक फराह खान शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं. शो के कंटेस्टेंट पर बात करें तो पहले एलिमिनेशन के रुप में आमिर अली को शो से बाहर कर दिया गया है.





