Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट का नाम फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल्स में शुमार है. वहीं आलिया इन दिनों छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 को लेकर चर्चा में हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में आलिया और करीना ने साथ में शिरकत की है. हालांकि इसी बीच आलिया के हबी रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां करण के शो में बैठे रणबीर ने पत्नी आलिया को रिजेक्ट कर दिया है.
करण के शो में पहुंचे रणबीर
कॉफी विद करण सीजन 5 में रणबीर कपूर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शो में पहुंचे थे. बेशक तब रणबीर की लाइफ में आलिया की एंट्री नहीं हुई थी. शो का ये सीजन 2016 में ऑन एयर हुआ था. इसी दौरान रणबीर और कैटरीना की ब्रेकअप की खबरों से बॉलीवुड का बाजार काफी गर्म था. ऐसे में शो के दौरान रणबीर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे. जिसमें से एक शादी को लेकर भी था.

अनुष्का शर्मा थी रणबीर की पहली पसंद
शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने रणबीर के सामने बॉलीवुड की तीन हसीनाओं के नाम रखे थे. ऐसे में करण जौहर ने रणबीर से पूछा कि, वो किसके साथ शादी करेंगे और किसके साथ हुकअप करना चाहेंगे. तो रणबीर ने बिना कुछ सोचे अनुष्का का नाम ले लिया. मजे की बात तो ये है कि करण की लिस्ट में आलिया का नाम भी शामिल था. मगर रणबीर ने आलिया को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया था.

रणबीर का जवाब
शो के दौरान करण ने पूछा, अगर आपको तीन हिरोइनों का ऑप्शन दिया जाए. तो आप किसके साथ शादी करेंगे और किसके साथ हुकअप करना पसंद करेंगे. आपके ऑप्शन्स हैं जैकलीन फर्नांडिज, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा. इसके जवाब में रणबीर ने कहा- मैं अनुष्का के साथ शादी करुंगा और बाकी दोनों के साथ हुकअप.

रणबीर और आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लम्बे समय की सीक्रेट डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में शादी कर ली थी. वहीं नवंबर 2022 में दोनों कपल्स के घर में नन्ही परी का भी जन्म हो गया था. रणबीर और आलिया की बेटी का नाम राहा है. वहीं रणबीर और आलिया अब हैप्पी मैरिड लाइफ एंन्जॉय कर रहे हैं.





