Box Office: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों साउथ फिल्मों का बोल बाला है. वहीं दर्शक भी बॉलीवुड फल्मों से ज्यादा प्यार साउथ फिल्मों को देते हैं. बेहतरीन स्टोरीलाइन से लेकर शानदार निर्देशन और साउथ सुपरस्टार्स का पैकेज देखकर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल जाता है. ऐसे में कई बॉलीवुड फिल्म मेकर्स भी साउथ फिल्मों की रीमेक बनाते नजर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ साउथ फिल्मों की रीमेक बनाना हिन्दी फिल्म मेकर्स के लिए मुमकिन नहीं है. आइए जानते हैं क्यों.
विक्रम
साउथ सुपरस्टार कमल हसन की फिल्म विक्रम का रीमेक भी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में मुमकिन नहीं है. इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर सीन कमाल के हैं. ऐसे में टॉप नॉच एक्शन के चलते विक्रम की रीमेक नहीं बनाई जा सकती है.

केजीएफ
सुपरहिट कन्नड़ फिल्म केजीएफ सीरीज बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में से एक है. वहीं केजीएफ सीरीज को पहले से ही हिन्दी डबिंग के साथ रिलीज किया गया है. ऐसे में केजीएफ की रीमेक बनाना फिल्म मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है.
सरकारु वारी पाता
सरकारु वारी पाता में महेश बाबू लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं. महेश बाबू की ये फिल्म वर्ल्ड वाइड सुपरहिट साबित हुई है. ऐसे में फिल्म की ओरिजिनेलिटी बरकरार रखने के लिए इस फिल्म का रीमेक नहीं बनाया जा सकता है.

बाहुबली सीरीज
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली बाहुबली ने पर्दे पर काफी सफलता हासिल की है. प्रभास स्टारर ये फिल्म रिलीजिंग के साथ पैन इंडिया मूवी बन गई थी. वहीं फिल्म का हिन्दी वर्जन पहले से ही मौजूद है. ऐसे में बाहुबली की रिमेक बनाना बॉलीवुड के लिए प्वाइंट लेस ऑप्शन हो सकता है.
कंतारा
ऋषभ शेट्टी की कंतारा रिलीजिंग के साथ ही रातों रात मशहूर हो गई थी. कन्नड़ ट्रेडिशन और भूता कोला फेस्टिवल के ईर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का यूनीक कॉन्सेप्ट दर्शकों को काफी पसंद आया था. वहीं फिल्म की हिन्दी डबिंग भी पहले से ही मौजूद है.

आरआरआर
एस एस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आरआरआर की रिमेक भी बॉलीवुड में संभव नहीं है. ऑस्कर जीतने वाली इस फिल्म का हिन्दी वर्जन पहले से ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है. वहीं फिल्म भी पर्दे पर सुपर डुपर हिट रही है.





