बरसात के मौसम में बरसा विक्की- कैटरीना ( Vicky Kaushal ) का रोमांस !! छुट्टियों के दिन Mrs.Kaushal ने जाने नहीं दिया रोमांटिक होने का चांस। फुर्सत के लम्हों में लगाया रोमांस का तड़का। तस्वीरों में देखिए कैसे विक्की कटरीना के घर इश्क बरसा !!
Katrina Kaif – Vicky Kaushal: आखिरकार बरसात के मौसम को यूंही इश्क विश्क, प्यार व्यार का मौसम नहीं कहा जाता। दिलवालों के लिए सबसे खास मौसम मॉनसून का होता है। तो देखिए कैसे इस मॉनसून के मौसम में बॉलिवुड के क्यूटेस्ट लवबर्ड्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ रोमांस में डूबे।
खुद Mrs. कौशल ने दिखाई अपने संडे वीकेंड की झलक वो भी सोशल मीडिया पर कुछ हसीन पल को शेयर करते हुए।

बीते दिन कैटरीना कैफ ने अपने फैंस को बेहद खूबसूरत विजुअल ट्रीट दी। कटरीना कैफ ने हब्बी विकी कौशल संग कुछ तस्वीरें शेयर की है जिन में कपल को इश्क की चाशनी में डूबे देखा जा सकता है। कैटरीना ने जो पहली तसवीर शेयर की है उस में सिर्फ विक्की कौशल खड़े नजर आ रहे हैं। ब्लैक कैप और ब्लैक टॉप में विक्की काफी ज्यादा हैप्पी मूड में नजर आए। उंगली से विक्की कौशल का ध्यान खींचते हुए कैटरीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए ‘ हाई ‘ लिखा है और साथ ही एक क्यूट स्माइली भी बनाई है।

इसके बाद आती है वो तस्वीर जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस तस्वीर में विक्की कौशल अपने प्यारी सी पत्नी कैटरीना कैफ को किस करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर भले ही धुंधली हो मगर विक्की कैटरीना के बीच का बेपनाह प्यार साफ नजर आ रहा है।

तो तीसरी तस्वीर समंदर के किनारे का है। विक्की और कैटरीना का समुंद्र के तरफ फेसिंग फ्लैट के बालकनी से अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा दिख रहा है। बारिश के दिनों में आसमान पर जब काली घटा छाई हो फिर तो पूरा समा कितना जादुई होजता है आप इन तस्वीरों में देख कर समझ ही सकते हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ये फोटोज काफी ज्यादा वायरल हो रही है तो वहीं फैंस भी इन पर खूब प्यार लूटा रहे हैं।
एक फैन ने लिखा है, ‘ मुझे वास्तव में अच्छा लगा की कैसे ट्रॉलर्स की परवाह किए बिना एक दूसरे से प्यार करते है।’ तो वहीं एक फैन ने इन्हें परफेक्ट कपल बताया है और किसी फैन ने इसे खूबसूरत बताया हैं।
बता दें बीते दिन ही कैटरीना मुंबई लौटकर आई है। अपने ऑल ब्लैक लुक में कैटरीना के इस अलग अंदाज ने फैंस का दिल लूट लिया था। दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दोनों की शादी को इस साल 9 दिसंबर को 2 साल पूरे होनेवाले हैं।





