बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कई बार एक्ट्रेसेस अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट करके भी चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी प्रेग्नेंसी की काफी चर्चाएं हुई हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर कई बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।

इलियाना डिक्रूज
सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता हैं इलियाना डिक्रूज का, जिन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इलियाना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। इलियाना डिक्रूज ने अपने हाल ही में ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में न्यू बॉर्न बेबी का बॉडीसूट नजर आ रहा है, जिस पर लिखा हुआ है, ‘अब एडवेंचर शुरू हो गया है।’ इसके अलावा दूसरी तस्वीर में एक पेंडेंट देखने को मिल रहा है, जिस पर ‘मामा’ लिखा हुआ है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर संग सात फेरे लिए थे। शादी के करीब दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट कर दिया था। उन्होंने 6 नवंबर को बेटी को जन्म भी दे दिया था। कहा जा रहा था कि आलिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई, इस वजह से उन्होंने आनन-फानन में शादी की।

सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 2022 मार्च महीने में अपने आने वाले फर्स्ट चाइल्ड की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की थी। सोनम ने 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया था।

अनुष्का शर्मा
साल 2020 में अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन में कोरोना महामारी के बीच अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने फैंस को एक्साइट कर दिया था। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद कपल को दोस्तों और फैंस ने सोशल मीडिया खूब बधाई दी थी। अनुष्का और विराट प्यारी से बेटी वामिका है।

दीया मिर्ज़ा
दूसरी शादी के करीब 1 महीने के बाद ही एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, दीया भी शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थी।





