इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म डंकी थिएटर में चल रही है। यह फिल्म में काफी सुर्खियां बटोरी रही है। इस फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। इसको लेकर तापसी पन्नू ने बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
मुझे विश्वास नहीं हुआ
तापसी पन्नू ने पिंकविला से बात करते हुए कहा- राजकुमार हिरानी ने मुझसे सबसे पहले 2018 में संपर्क किया था। उस वक्त मेरी फिल्म मनमर्जियां रिलीज हुई थी। वो मेरे और विक्की कौशल के काम से काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने हम दोनों को मिलने भी बुलाया था। उन्होंने मुझसे मेरे काम करने के तरीके पर बात की। हमारी और उनके बीच काफी अच्छी बातचीत हुई। इसके दो साल बाद उन्होंने मुझे फिर से कॉल किया।

तापसी ने आगे कहा- हिरानी सर ने कहा कि मीडिया में खबरें चल रही हैं कि आप मेरी अगली फिल्म में काम करने वाली हैं। मैंने सोचा कि आपको सच्चाई बता दूं। आप सच में मेरी फिल्म में काम कर रही हैं।
इंडस्ट्री में कई लोगों को विश्वास नही हुआ
उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मैंने जस्ट क्या सुन लिया। हिरानी सर ने पूछा कि क्या मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई। मैंने कहा कि सर, स्क्रिप्ट की बात ही छोड़िए, अगर आप मुझे एक पेड़ का रोल करने को भी बोलेंगे तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

तापसी पन्नू ने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि वो सच में इतनी बड़ी फिल्म में काम करने जा रही हैं। उन्होंने अपनी बात बढ़ाते हुए आगे कहा- शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म होने के बाद भी सब मुझसे पूछते थे- क्या तुम सच में इस फिल्म में काम कर रही हो। इंडस्ट्री वाले अपना माथा खुजा रहे थे कि मुझे यह फिल्म कैसे मिल गई।





