बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बार कुछ फिल्में कुछ एक्टर्स के लिए टर्निग प्वाइंट साबित हो जाती है। कुछ ऐसा ही विवाह फिल्म फेम अमृता राव के साथ हुआ था। जो एक समय बाॅलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस थी। उन्हें सलमान खान के साथ वाॅन्टेड आॅफर की गई थी। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपनी किताब में किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
बाद में करियर हुआ फ्लाॅप
2009 में आई सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में आयशा टाकिया से पहले अमृता राव को ऑफर की गई थी, लेकिन इस बात की जानकारी अमृता को लग भी नहीं पाई थी, और जब एक्ट्रेस को सच का पता चला था तो वह हैरान रह गई थीं। इस फिल्म में काम न कर पाने का मलाल शायद उन्हें आज भी होगा क्योंकि साल 2009 के बाद उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई और देखते ही देख उनका करियर डूबता चला गया।

ईटाइम्स के मुताबिक, अपनी किताब ‘कपल ऑफ थिंग्स’ में अमृता ने 2007 के एक किस्से को याद किया जब वह यह जानकर चौंक गईं कि वह सलमान खान की सह-कलाकार हो सकती थीं, लेकिन उनके साथ एक बड़ा धोखा हुआ था. इस किताब में उन्होंने बताया है, ‘2007 की शुरुआत अच्छी रही. मुझे दिलचस्प प्रोजेक्ट के लिए साइन किया जा रहा था, उनमें से एक श्याम बेनेगल की ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ थी, लेकिन मुझे लगने लगा कि 2002 में टिप्स फिल्म्स द्वारा नियुक्त मेरा मैनेजर, जिसे मैं अभी भी साथ ले जा रही थी, अब मेरे करियर के विकास के लिए आदर्श नहीं है। मैंने उसके साथ अलग होने का फैसला किया और एक वरिष्ठ और स्थापित प्रबंधक को खोजने का फैसला किया, जो बेहतर अवसर पा सके, मुझे अच्छी तरह से नेटवर्क बनाने में मदद कर सके, और मीडिया और प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरी पीआर गतिविधियों में सुधार कर सके!’
टाॅलीवुड में कर रही थी शूटिंग
उन्होंने आगे बताया, ‘मैंने अपने मैनेजर को मीटिंग के लिए अपने घर बुलाया, विनम्रता से अपने इरादे समझाए और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग हो गए। कुछ महीने बाद, मैं साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थी। एक शाम शूटिंग से वापस मेरे होटल ताज बंजारा की लॉबी में मुझे एक प्रोडक्शन मैन से मुलाकात हुई, जो बोनी कपूर के साथ मिलकर काम करते थे।

उन्होंने कहा, ‘ओह, हाय अमृता! कैसी हो?’ उन्होंने कहा, ‘अगर हमारी डेट्स आपस में नहीं टकरातीं, तो आप हमारे लिए सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ की शूटिंग कर रही होतीं।’ मैंने उन्हें एकटक देखती रही। ‘मुझे वांटेड के लिए कब अप्रोच किया गया था?’ मैंने उलझन में पूछा. ‘ओह बिल्कुल आप थे, मैंने आपके मैनेजर को फोन किया था, तो उन्होंने कहा कि आपकी डेट्स का मिलना असंभव है।’ मेरा दिल टुकड़ों में टूट गया और मैं पूरी तरह से बिखर गई.।





