Padma Awards 2023: हर साल की तरह इस साल भी रिपब्लिक डे के खास मौके पर पद्म पुरस्कारों के नामों की घोषणा की गई है। इन नामों की सूची का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में की गई। इस बार 106 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार दिए जायेंगे। आपको बता दें सीने जगत में भी एक पद्म पुरस्कार है। इस बार बॉलीवुड की अभिनेत्री रवीना टंडन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही RRR फिल्म के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ के कंपोजर एमएम कीरवानी को भी पद्मश्री अवार्ड दिया जायेगा।
रवीना टंडन का फिल्मी सफ़र

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपना फिल्मी सफर 17 साल की उम्र से शुरू कर दिया था। रवीना ने 1991 में आई फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनके झोली में कई हिट फिल्मों की लिस्ट है। बात करें उनकी निजी जिंदगी तो रवीना ने 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। रवीना ने शादी से पहले भी 2 लकड़ियों को गोद लिया था। हाल ही में खबर आई है की रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन भी जल्द ही फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल अभी डिस्क्लोज नहीं किया गया है।
‘नाटू नाटू’ के कंपोजर एमएम कीरवानी भी पद्मश्री की लिस्ट में

साउथ की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म RRR का गाना नाटू नाटू के कम्पोजर एमएम कीरवानी को भी पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है। अभी हाल ही में 95वें ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में बेस्ट सॉन्ग के लिए भी नॉमिनेट की गई है। माना जा रहा है की ये गाना इस कैटेगरी में अपनी स्ट्रॉन्ग पोजिशन बनाए हुए है।



