Salman Khan: 14 फरवरी को पूरा बॉलीवुड वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहा था. सभी कपल्स ने अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर की. ऐसे में सभी की नजर बी-टाउन के मोस्ट बैचलर सुपरस्टार सलमान खान पर थी. वहीं वैलेंटाइन डे पर Salman Khan का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें सलमान किसी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
सलमान का वीडियो
सलमान खान का ये वीडियो बॉलीवुड नाऊ नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सामने आया है. जिसमें सलमान अपनी मां के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं. सलमान अपनी मां का हाथ पकड़े उनके साथ साल्सा डांस परफॉर्म कर रहे हैं. वहीं बीच-बीच में सलमान मां को गले भी लगा रहे हैं. सलमान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.

यूजर्स के रिएक्शन
सलमान के इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, इनका अपने माता-पिता से प्यार करने का तरीका है. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कितना क्यूट है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सारे रिश्ते अपनी जगह, लेकिन मां से बढ़कर दुनिया में दूसरा कौन है. हालांकि ये वीडियो नया है या पुराना. इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है.
View this post on Instagram
सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान जल्दी ही करण जौहर की फिल्म द बुल में नजर आएंगे. इसके अलावा सलमान साजिद नाडियावाला के साथ भी 400 करोड़ की बिग बजट मूवी साइन करने वाले हैं.





