Karishma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिशमा कपूर (Karishma Kapoor) किसी जमाने में बड़े पर्दे पर राज किया करती थीं. करिशमा की सुंदरता के लोग आज भी दिवाने हैं. मगर 90 के दशक में पूरी फिल्म इंडस्ट्री में करिशमा के नाम का बोलबाला था. यही वो दौर था जब करिशमा कपूर ने बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देकर लोगों के दिलों में जगह बना ली थी. वहीं करिशमा की लोकप्रियता महज हिन्दी सिनेमा तक नहीं, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद थी. जिसका जीता जागता उदाहरण है भोजपुरी के मशहूर अभिनेता निरहुआ.
सिंगर से एक्टर बने निरहुआ का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर है. वहीं निरहुआ और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों की फेवरेट है. मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि निरहुआ बॉलीवुड अभिनेत्री करिशमा कपूर के दिवाने हैं. बचपन से करिशमा की फिल्मों का शौक रखने वाले निरहुआ ने अपना सरनेम भी बदल दिया है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से ताल्लुक रखने वाले निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है. मगर लोग उन्हें प्यार से निरहुआ हिंदुस्तानी बुलाते हैं. वहीं निहुआ की 25 से ज्यादा फिल्मों के नाम भी निरहुआ हिन्दुस्तानी ही है. हालांकि उनके नाम में लगे हिंदुस्तानी सरनेम के पीछे बेहद दिलचस्प किस्सा है.
निरहुआ बचपन से करिशमा कपूर की सभी फिल्में देखते थे. ऐसे में जब करिशमा और आमिर की सुपरहिट फिल्म राजा हिन्दुस्तानी रिलीज हुई. तो निरहुआ NCC कैडर में थे. लिहाजा निरहुआ झूठ बोलकर NCC के गेट से बाहर निकले और राजा हिन्दुस्तानी के फर्स्ट डे का फर्स्ट शो देखने पहुंच गए. निरहुआ को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि ना सिर्फ उन्होंने फिल्म के सारे डॉयलॉग्स याद कर लिए बल्कि उन्होंने अपना नाम भी निरहुआ हिन्दुस्तानी रख लिया.

बड़े भाई की तरह सिंगर बनने वाले निरहुआ करिशमा को देखकर बड़े हुए थे. लिहाजा उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला लिया. वहीं सरों का जादू बिखरने वाले निरहुआ ने अपनी अदाकारी से भी दर्शकों का दिल जीत लिया. आज आलम ये है कि भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ की फैन फॉलोइंग कमाल की देखने को मिलती है.
ये भी पढ़ें – रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान को खिलजी बनाना चाहते थे फिल्म पद्मावत के मेकर्स, ये थी किंग खान के इंकार की वजह





