Bipasha Basu Daughter Devi: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु फैमीली टाइम एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस भले इन दिनों फिल्मों से दूरे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियोद शेयर करती रहती हैं। हालांकि, इस बार उनकी लाडली उनके साथ नहीं, बल्कि अपने दादू के साथ पोज देती नजर आ रही है।

बिपाशा ने शेयर की बेटी देवी की क्यूट तस्वीर
दरअसल, बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बिपाशा की लाडली बेटी देवी अपने दादा के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही है। तस्वीर में देवी के दादा ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। येलो कलर के फ्रॉक में देवी काफी क्यूट लग रही थी। हालांकि, इस तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है।

शादी के 6 साल बाद मां बनी बिपाशा
बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे से शादी रचा ली थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम देवी है।



