Bigg Boss कंटेस्टेंट Urvashi Dholakia का हुआ कार एक्सीडेंट, स्कूल बस ने मारी टक्कर
Urvashi Dholakia Accident: टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों का दिल जीता है, लेकिन उर्वशी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि, इस हादस
Urvashi Dholakia Accident: टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों का दिल जीता है, लेकिन उर्वशी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि, इस हादसे में एक्ट्रेस को उनके स्टाफ ने बचा लिया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। Also Read: मशहूर सिंगर Vani Jayaram का हुआ निधन, पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित
Urvashi Dholakia का हुआ एक्सीडेंट
दरअसल, उर्वशी शूटिंग (urvashi dholakia car accident) के लिए जा रही थी, तभी एक स्कूल बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में उर्वशी को ज्यादा चोट नहीं आई है, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। यह हादसा शनिवार यानी 4 फरवरी 2023 को हुआ था। उर्वशी अपनी गाड़ी से मीरा रोड स्थित एक फिल्म स्टूडियो में शूटिंग के लिए जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि गाड़ी खुद उर्वशी चला रही थीं और ये हादसा काफी गंभीर था, लेकिन गनीमत रहा कि एक्ट्रेस या उनके स्टाफ को चोट नहीं लगी। Also Read: Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Shiv Thakare को मिली Salman Khan की फिल्म? जानें कैसा होगा रोल
कौन हैं उर्वशी ढोलकिया
बता दें कि उर्वशी ढोलकिया टीवी की दुनिया का एक अच्छा नाम हैं और बीते लंबे वक्त से एक्टिव हैं। उर्वशी को ‘कसौटी जिंदगी की’ में उनके ‘कोमोलिका’ के किरदार के लिए जाना जाता है। इसी के साथ वह बिग बॉस 6 की विजेता भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई हिट शोज किए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अभी टीवी के फेमस शो ‘नागिन 6’ में नजर आ रही हैं। Also Read: Salman Khan के पिता Salim Khan ने क्यों की थी दूसरी शादी? किया हैरान करने वाला खुलासा