Bigg Boss 20: सलमान खान एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘वीकेंड का वार’ के हालिया एपिसोड में उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पैपराजी के व्यवहार पर खुलकर नाराजगी जताई। इसी दौरान सलमान ने कैमरे के सामने अपनी शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को सीधा जवाब दिया।
सलमान ने अपनी उम्र, वजन और लुक्स को लेकर होने वाली टिप्पणियों का जिक्र करते हुए ट्रोलर्स को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ट्रोल करना ही है तो सामने से करें। इसके बाद उन्होंने अपनी शर्ट और हैट उतार दी और कैमरे के सामने अपनी बॉडी दिखाई। इस दौरान उनका अंदाज देखकर शो के कंटेस्टेंट्स ने भी तालियां बजाईं।
खास बात यह रही कि सलमान ने सिर्फ अपनी ट्रोलिंग की बात नहीं की, बल्कि दूसरे कलाकारों को लेकर की जाने वाली बॉडी शेमिंग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने वरुण धवन और अपने भाई सोहेल खान का उदाहरण देते हुए कहा कि किसी की सेहत को लेकर चिंता जताना अलग बात है, लेकिन किसी के लुक्स का मजाक उड़ाना गलत है।
सलमान के इसी अंदाज पर वरुण धवन ने भी अपना रिएक्शन दिया। वरुण ने पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ ‘बिग बॉस 20’ का यह एपिसोड देखा और इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान का शर्टलेस मोमेंट नजर आया, जिस पर वरुण ने क्लैपिंग इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी।
सलमान का यह वीडियो और वरुण-डेविड का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, सलमान के बयान पर सभी की राय एक जैसी नहीं रही। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने इस पूरे मामले पर अलग प्रतिक्रिया देते हुए सलमान पर पुराने अनुभवों को लेकर आरोप लगाए।
कुल मिलाकर, ‘वीकेंड का वार’ का यह सेगमेंट ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान की बात और उनके अनोखे अंदाज के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहा है।






