Bigg Boss 16: निमृत के इविक्शन पर खुश हुए ‘बिग बॉस’ के दर्शक, कहा- ‘वो घड़ी आ गई…’

Nimrit Kaur Ahluwalia Eviction: फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस' इन दिनों खूब चर्चा में हैं। 12 फरवरी 2023 को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में हर कोई फिनाले और घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन इस बीच कुछ दर्शक ऐसे भी हैं, जो [...]

By Team Khana Talkies · 6/2/2023

Nimrit Kaur Ahluwalia Eviction: फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों खूब चर्चा में हैं। 12 फरवरी 2023 को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में हर कोई फिनाले और घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन इस बीच कुछ दर्शक ऐसे भी हैं, जो कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया के बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) जो बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट बनी थीं, वह अब घर से बाहर हो गई हैं। Also Read: Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Shiv Thakare को मिली Salman Khan की फिल्म? जानें कैसा होगा रोल

निमृत का हुआ इविक्शन

जी हां, निमृत का इविक्शन हो चुका है। वहीं, अब निमृत के इविक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। दरअसल, निमृत के इविक्शन पर एक यूजर लिखा, ‘अगर निम्मो की जर्नी दिखा देते तो इस जर्नी में बिग बॉस 16 भी एक्सपोज हो जाता। कैसे हमने इसको पुश पर पुश किया। लेकिन फिर भी नहीं उठी।” तो एक ने कमेंट किया, ”आज का एपिसोड देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती..आखिरकार !! जिसका मुझे था इंतजार, जिसके लिए दिल था बेकरर वो घड़ी आ गई।” हालांकि, कुछ लोगों ने निमृत का वेलकम भी किया है।  Also Read: Salman Khan के पिता Salim Khan ने क्यों की थी दूसरी शादी? किया हैरान करने वाला खुलासा

इन पांच कंटेस्टेंट्स ने बनाई टॉप 5 में जगह

बता दें कि निमृत के इविक्शन के बाद अब बिग बॉस 16 को अपने टॉप पांच मिल चुके हैं। सीजन 16 के ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने जगह बनाई है। इनमें से ही कोई एक कंटेस्टेंट विनर हो सकता है। Also Read: मशहूर सिंगर Vani Jayaram का हुआ निधन, पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full