सलमान खान अपने प्रसिद्ध शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बिग बॉस के हर सीजन में कुछ कंट्रोवर्शियल और कुछ प्रसिद्ध सितारों को हिस्सा बनने के लिए बुलाया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस शो के आने वाले नए सीजन में हिस्सा लेने के लिए कुछ हस्तियों से संपर्क किया गया। फैजल शेख, जो वर्तमान में खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा हैं, उनका बिग बॉस 16 में हिस्सा बनने की अफवाह है। उनकी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर फैजल के प्रवक्ता ने ई-टाइम्स को बताया, “हम बातचीत कर रहे हैं लेकिन फिलहाल कुछ पक्का नहीं है।”

फैजल के अलावा कई ऐसी भी हस्तियां हैं जिन्हें बिग बॉस 16 के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया उसी तर्ज पर यहां उन सितारों की सूची दी गई है जिन्होंने सलमान खान के इस प्रसिद्ध शो को करने से मना कर दिया।
1) फैजल खान
आमिर खान के भाई फैजल को बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। फैजल ने मेला, कयामत से कयामत तक और प्यार का मौसम जैसे अनेक फिल्मों में अभिनय किया।
View this post on Instagram
2) जन्नत जुबेर
जन्नत जुबेर इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। जन्नत को भी इस विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया था। उसी के बारे में बात करते हुए जन्नत के पिता ने ई-टाइम्स को बताया, “नहीं, जन्नत बिग बॉस के घर के अंदर नहीं जाएंगी।” जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जो आज काफी मशहूर हो गई हैं।
View this post on Instagram
3) अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने कई शो किए हैं। अभिनेता को बिग बॉस 16 की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने भी इसे स्वीकार करने से मना कर दिया। उन्होंने पिंकविला से कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं अपने परिवार के बिना 4 महीने तक रह सकता हूं या नहीं। यही बड़ा कारण है जो मुझे हमेशा इस शो को करने से रोकता है। ऐसा नहीं है कि आपको वहां अभिनय करना है या वहां कोई प्रदर्शन करना है। आप वहां पागल होने वाले हैं और आप इसे जानते हैं। इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं इसे अपने जीवन में अभी चुनना चाहता हूं या नहीं।तो बस यही कारण है।”
View this post on Instagram
4) शिवांगी जोशी
शिवांगी खेलती है ज़िंदगी, आंख मिचोली, बेगूसराय और यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे प्रसिद्ध शो का हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिवांगी को बिग बॉस 16 के लिए संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अभिनेत्री ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं बिग बॉस की व्यक्ति हूं। मैं असहज स्थितियों से बचती हूं। अभी मुझे नहीं लगता कि मैं यह शो कर सकती हूं।”
View this post on Instagram
5) विवियन डीसेना
विवियन ने हाल ही में उनके बिग बॉस 16 का हिस्सा होने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने ई-टाइम्स को बताया, “यह अब ऐसा मजाक बन गया है कि मेरे प्रशंसकों ने भी मेरी ओर से जवाब देना शुरू कर दिया है। यह एक हर साल उड़ने वाली अफवाह है जिसकी मुझे आदत हो गई है। मुझे इस तरह के रियल्टी शो में कभी कोई दिलचस्पी थी ही नहीं, और मैं खुद को इस फॉर्मेट में फिट नहीं देखता।”
View this post on Instagram





