5000 डॉलर के अब्दू के जूते:
बिग बॉस के नन्हे प्रतिभागी ताजिकिस्तान के अब्दू रोजिक शो में बेहद महंगा और गोल्ड स्टीकर वाला जूता लेकर आए हैं। जिस पर घर में मौजूद सभी मेहमानों की नजर है।

5000 डॉलर के अब्दू के जूते:
बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है और इस बार शो का फॉर्मेट पिछली बार से काफी अलग है। इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। वहीं इस बार एक नन्हे प्रतिभागी अब्दू रोजिक को देख सभी हैरान हैं। उनकी मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है।
19 साल के रोजिक शो में काफी प्रसिद्ध हो रहे हैं। इसी के साथ उनके साथ लाई गई चीजें भी काफी दिलचस्प और प्रसिद्ध हो रही हैं। अब्दू राजिक बिग बॉस के घर में अपने साथ बेहद महंगा और गोल्ड स्टीकर वाला जूता लेकर आए हैं। जिस पर घर में मौजूद सभी घरवालों की नजर है। दरअसल, मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में मौजूद घरवाले अब्दू से उनका जूता छीन रहे हैं।
टीना उनका जूता छीन कर कहती हैं कि थैंक्यू फॉर द गिफ्ट। उनके पास खड़े अंकित और गौतम विग कह रहे होते हैं कि इसका जूता 40 हजार डॉलर का है। इस पर अब्दू बताते हैं कि उनका जूता 5 हजार डॉलर का है। इस पर दोनों कहते हैं वह भी बहुत है, ला दे। फिर अंकित, अब्दू रोजिक के हाथ से जूता लेकर अपनी जेब में रखने की कोशिश करते हैं।
इसके बाद टीना फिर से अब्दू रोजिक का जूता अपने हाथ में लेकर कहती हैं कि ये शूज वह अपने पास रख रही हैं। इसके बाद गौतम जूते में लगी 24 कैरेट की गोल्ड स्टीकर निकालने की कोशिश करते हैं। अब्दू रोजिक एकदम से टीना के हाथ से यह जूता छीनते हैं और उसे अपने बैग में छिपा देते हैं।
View this post on Instagram
अब तक के सबसे क्यूट कन्टेस्टेंट हैं अब्दू रोजिक
बता दें अब्दू गेम को काफी शानदार तरीके से खेल रहे हैं। साथ ही उनका क्यूट अंदाज सबका दिल मोह रहा है। वह अक्सर घर में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। बिग बॉस के इतिहास में अगर अब्दू रोजिक की बात करें तो वह अब तक के सबसे क्यूट कन्टेस्टेंट है। अब्दू रोजिक को घर में हंसता-खेलता और मस्ती करता देख सभी दर्शकों और प्रतिभागियों का काफी अच्छे से मनोरंजन हो रहा है।





