Kartik Aaryan Film Shehzada New Poster: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कार्तिक की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। पहले कहा गया था कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।

फिल्म ‘शहजादा’ का नया पोस्टर आया सामने
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, बात जब ‘शहजादा’ की हो तो डिस्कशन नहीं करते, सीधा टिकट बुक करते हैं। फिल्म के इस पोस्टर को कार्तिक आर्यन के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन और कृति का जो लुक नजर आ रहा है, वो एकदम अलग सा है।
View this post on Instagram
शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग
बता दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनेन की ये फिल्म 17 फरवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कल यानी 11 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है। कार्तिक द्वारा शेयर की गई इस जानकारी से फैंस बेहद खुश हैं। कार्तिक की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रीमेक है।



