सलमान खान बाॅलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक माने जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में ‘मैनें प्यार किया’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ भाग्य श्री ने काम किया था। इस फिल्म को खूब प्रशंसा भी मिली थी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में भाग्य श्री ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि कैसे शूटिंग दौरान सलमान खान उनसे चढने लगी थी।
हरकतों से चिढने लगी भाग्य श्री
दरअसल हाल ही में भाग्य श्री ने एक खुलासा किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शूटिंग के दौरान सलमान खान ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था। यहां तक कि वह उन्हें गलत समझने लगी थीं। दरअसल, हुआ यूं था कि सलमान खान अचानक भाग्यश्री के पास पहुंचे और उनके कान में बोले- ‘दिल दीवाना बिन सजना के…’ यह सुनकर भाग्यश्री घबरा गईं। उन्होंने बताया था, ‘सलमान ने इस तरह की हरकत पहले कभी नहीं की थी। ऐसे में मैं बुरी तरह डर गई। मुझे लगा कि यह तो मुझसे फ्लर्ट कर रहा है।’

भाग्यश्री ने बताया था, ‘उस दौरान हम एक महीने के लिए ऊटी में थे। हम सभी परिवार से इतने दूर थे कि उनसे बात भी नहीं कर पाते थे। ऐसे में सलमान की हरकत काफी डराने वाली थी। हम जैसे ही कोई शॉट खत्म करते तो वह मेरे पास आते और कान में गाना गाने लगते। एक दिन मेरे सब्र का पैमाना छलक गया। मैंने उनसे कहा कि सलमान अब यह सब बंद करो। इस पर सलमान ने कहा कि मैं सबकुछ जानता हूं। यह सुनकर मैं और ज्यादा डर गई कि पता नहीं इसे कौन-सी बात मालूम है। मैं सलमान को एक तरफ ले गई और पूछा कि बताओ तुम क्या जानते हो। इसके बाद उन्होंने हिमालय दसानी का नाम बताया।’
कई स्टार्स ने किया था काम
भाग्यश्री ने बताया कि हिमालय दसानी और सलमान के एक कॉमन फ्रेंड थे, जिससे उन्हें हमारे रिश्ते की जानकारी मिल गई थी. यही वजह थी कि वह मुझे चिढ़ा रहे थे। हालांकि, इसके बाद दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई। भाग्यश्री ने बताया था कि फिल्म के डायलॉग ‘एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते’ पर भी हम दोनों काफी मजे लेते थे।

गौरतलब है कि ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म में सलमान खान, भाग्यश्री, आलोक नाथ, रीमा लागू, मोहनीश बहल, राजीव वर्मा, दिलीप जोशी और लक्ष्मीकांत बेर्डे ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म से ही सलमान खान को प्रेम नाम मिला, जो कई अन्य फिल्मों में भी नजर आया।





