
Bade Miyan- Chote Miyan/ Ibrahim & Taimur Ali Khan : Bollywood ki celebrity करीना कपूर खान आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो कर रहे उनके फैंस में भी उनके तस्वीरें देखने और उनके बारे में जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के पहले बेटे इब्राहिम अली खान और अपने बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान अपने एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पिक को देखकर करीना के फैंस और लोगों ने इन्हें “Bade Miyan- Chote Miyan/ Ibrahim & Taimur Ali Khan” की उपाधि तक दे डाली है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
करीना कपूर खान और बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की शादी से पहले ही सैफ अली खान के दो बच्चे थे। जिनमें इब्राहिम अली खान, सैफ अली खान के सबसे बड़े बेटे हैं।
सैफ अली खान के पहले दोनों बच्चे यानी की इब्राहिम अली खान और सारा अली खान दोनों ही सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान के बहुत ही नजदीक है। करीना अक्सर दोनों के साथ ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
कुछ समय पहले 5 मार्च को करीना ने इब्राहिम को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए पोस्ट किया था और अब उन्होंने इब्राहिम और अपने बेटे तैमूर की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
इस तस्वीर में दोनों भाइयों ने अपने टी शर्ट को उठाकर अपने एब्स दिखाए हैं। इस तस्वीर में इब्राहिम अली खान और उनकी नकल कर रहे तैमूर अली खान को देख कर कोई भी यह नहीं कह सकता कि यह दोनों सगे भाई नहीं है। इन दोनों के बीच के प्यार और बॉन्ड को देखकर दर्शकों ने इन्हें बड़े मियां और छोटे मियां तक की उपाधि दे दी। तस्वीर को देखकर तो यह लग रहा है कि इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान दोनों बिल्कुल सगे भाइयों जैसे ही एक दूसरे से प्यार करते हैं और जब साथ होते हैं तो साथ में भी बिल्कुल सिब्लिंग्स की तरह ही रहते हैं।
इस तरह कहा जा सकता है कि सैफ अली खान के तीनों बच्चों में आपस में काफी प्यार है। सैफ और करीना अपनी लाइफ अपने तीनों बच्चों के साथ काफी इंजॉय कर रहे हैं।




