बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के समर्थन में अब एक और हसीना आ खड़ी हुई है। लॉकअप में स्टैंडअप कॉमेडियन की को-कंटेस्टेंट रहीं आजमा फलाह ने इसके साथ ही आयशा खान को एक्सपोज कर दिया है।
Azma Fallah supports Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 में आयशा खान की एंट्री के बाद से ही कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के कैरेक्टर पर कई सवाल उठ गए। आयशा खान ने शो में आने के बाद मुनव्वर फारुकी पर टू-टाइमिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो मुनव्वर फारुकी संग शो में न सिर्फ डबल गेम खेलती दिखीं। साथ ही उन्होंने इस दौरान मुनव्वर फारुकी पर कई गंभीर आरोप लगा डाले। उन्होंने दावा किया कि मुनव्वर फारुकी ने उनका यूज किया। इस पर अब मुनव्वर फारुकी की दोस्त और लॉकअप की को-कंटेस्टेंट रहीं आजमा फलाह उनके समर्थन में आ खड़ी हुई हैं। आजमा फलाह ने न सिर्फ मुनव्वर फारुकी का समर्थन किया। बल्कि उन्होंने आयशा खान के कैरेक्टर की भी धज्जियां उड़ाकर रख दीं।
आजमा फलाह ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि आयशा खान मुनव्वर फारुकी को ब्लैकमेल कर रही हैं। आजमा फलाह ने वीडियो जारी कर कहा, ‘बिग बॉस में मुनव्वर फारुकी को बुरी तरह ब्लैकमेल किया जा रहा है। क्योंकि अब बिग बॉस भी सोच रहे होंगे कि हमने कौन सी नीच औरत को बिग बॉस शो में डाल दिया। ये आयशा जैसी लड़की जिंदगी भर हिला लेती न नाच-नाच के इतने बड़े शो में नहीं जा पाती। ठीक है, इसको मिल गया एक सेलिब्रेटी बकरा।
https://www.instagram.com/reel/C2AUoM5Na-s/?igsh=MTZxOG12OHh5bnR0eg==
इसने उसे बकरा बनाया शो में घुसने के लिए। और अब ये पूरी स्टोरी बता रही है। कि कौन से जमाने में इसका हुकअप हुआ होगा। कि मुझे किस तरीके से यूज किया। या क्या हुआ। ये एक लड़की होके एक लड़की बोल रही है। अब आप लोग ऐसा बोलेगा लेकिन ये खुद बता रही है।’ आजमा फलाह का ये वीडियो एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में आते ही वायरल हो गया।

आजमा फलाह ने कहा, ‘इसने खुद बताया कि इसे किस तरह से यूज किया गया। कुछ टाइम बात कौन से स्टाइल में यूज किया गया ये वो भी बताने लगेगी। ये एक फैमिली शो है। और ये सभी चीजें बंद होनी चाहिए। ऐसा कोई सेलिब्रेटी नहीं है जिसका किसी के साथ हुकअप न हुआ हो। ये काफी नॉर्मल है। सभी लड़कियों को ये समझना चाहिए। वो उसे वुमनाइजर बता रही है। लेकिन मैं उसके साथ रही हूं। मैं उसे जानती हूं। ये टाइप की लड़कियां जो खुद उसके पीछे पड़ती हैं। क्योंकि मुनव्वर मशहूर है। सभी को फेम चाहिए। इसका मतलब ये नहीं है कि वो एक बुरा लड़का है।’





