Athiya Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया (Athiya Shetty) के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों को बी-टाउन की बेस्ट पापा बेटी की जोड़ी कहा जाता है. वहीं सुनील शेट्टी को अक्सर बेटी आथिया और दामाद के एल राहुल के साथ मस्ती करते देखा जाता है. जिसके तस्वीरें सुनील शेट्टी फैंस के साथ भी शेयर करते हैं.
आथिया का कंप्लीट लुक
आथिया शेट्टी ने अपने लेटेस्ट लुक को पूरा करने के लिए पिता सुनील शेट्टी की बेल्ट चुरा ली है. जिसका खुलासा खुद आथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है. आथिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो सफेद शर्ट और डैनिम की ब्लू जींस में नजर आ रही हैं. वहीं शीशे के सामने खड़ी आथिया ने सुनील शेट्टी की बेल्ट पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है. इस तस्वीर के कैप्शन में आथिया ने लिखा, ‘सुनील शेट्टी की चुराई हुई बेल्ट.’ आथिया की इस हरकत पर पापा सुनील शेट्टी की भी हंसी निकल गई है. इसके जवाब में सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘चोर’ जिसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया है.

सुनील शेट्टी ने बेटी को दी जन्मदिन की बधाई
कुछ दिनों पहले आथिया शेट्टी ने धूम धाम के साथ अपना जन्मदिन मनाया था. ऐसे में बेटी के जन्मदिन के मौके पर सुनील शेट्टी ने शादी की खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए आथिया को मुबारकबाद दी थी. सुनील शेट्टी ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो बेबी. तो वहीं सुनील की पोस्ट पर कमेंट करते हुए आथिया शेट्टी ने लिखा, लव यू पापा.

आथिया शेट्टी का वर्कफ्रंट
आथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म हीरो से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. जिसके बाद आथिया फिल्म मुबारकां और मोतीचूर चखनाचूर में नजर आई थीं. वहीं जनवरी 2023 में आथिया ने भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे.
ये भी पढ़ें – पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान का नहीं है कंजूसी में कोई जवाब! कहा- नहीं है डिजाइनर कपड़े और बैग का शौक





