Athiya Shetty-KL Rahul Haldi Ceremony Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में शादी की थी। यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। वहीं, अब अथिया ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

अथिया ने शेयर कीं हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
दरअसल, अथिया ने 27 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहां अथिया और केएल राहुल हल्दी से रंगे हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक तस्वीर में अथिया अपने भाई अहान को हल्दी लगाती दिख रही हैं। अपने हल्दी सेरेमनी के लिए अथिया ने गोल्डन कलर का हैवी एम्बेलिश्ड सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, केएल राहुल भी गोल्डन कुर्ता-पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे।




सुनील शेट्टी बेटी के लिए करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन
मीडिया से आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो अथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित होने वाली है। हालांकि अभी तक कोई डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं की गई है। खबर है की इस पार्टी में करीब 3000 लोगों को इनवाइट भेजा जाएगा। इस पार्टी में बॉलीवुड के अलावा क्रिकेटर्स, और नेताओं को भी न्योता भेजा गया है।



