बॉलीवुड के किंग खान यानी एक्टर शाहरुख़ खान (Shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) पिछले लंबे समय से किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। आर्यन के चर्चा में रहने की ख़ास वजह है उनका डायरेक्शन की दुनिया में डेब्यू। जी हां… पहले तो आर्यन ने एक विज्ञापन बनाया और पापा को डायरेक्ट किया। लेकिन वो तो टीजर था साहब, पिक्चर तो अभी बाकी है।
पिछले लंबे समय से चर्चा थी कि आर्यन खान जल्द ही बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करेंगे। अब आख़िरकार वो समय आ गया है, जब आर्यन अपनी वेब सीरीज के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी वेब सीरीज का नाम भी तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन ने वेब सीरीज को डायरेक्ट किया है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है, जिसका नाम ‘स्टारडम’ रखा गया है।

आर्यन और शाहरुख़ खान दोनों के फैंस ही इस वेब सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आर्यन ने पिछले साल ही अपनी इस वेब सीरीज की घोषणा की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर बताया था कि, ‘राइटिंग का काम पूरा हो गया है। बस एक्शन कहने का इंतजार है।’ इस तस्वीर में वेब सीरीज की स्क्रिप्ट और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का क्लैपर बोर्ड नजर आ रहा है।
बता दें आर्यन खान की डायरेक्टोरियल वेब सीरीज ‘स्टारडम’ होगा को उनके पिता शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। बताया जा रहा है कि ‘स्टारडम’ की कहानी फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ये वेब सीरीज पूरे 6 एपिसोड की रहेगी। फिलहाल ये वेब सीरीज पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है।

गौरतलब है कि हाल ही में आर्यन खान ने अपने पिता के साथ एक एड फिल्म शूट की है। इस एड फिल्म में आर्यन को उनके पिता शाहरुख खान को डायरेक्ट करने का मौका मिला। इसके अलावा फिल्म ‘द लॉयन किंग’ में भी आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान के साथ मिलकर हिंदी डबिंग भी कर चुके हैं।





