जबसे RRR फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है तबसे एक्टर के खुशी का ठिकाना ही नहीं है। आज हम आपको राम चरण से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे। क्या हैं उनके शौक और कितनी है उनकी कीमत!
स्टाइलिश एक्टर की रॉयल पसंद
ऐक्टर राम चरण के स्टाइल का कोई जवाब नहीं। वो एक बेहतरीन ऐक्टर के साथ साथ एक खानदानी रईस भी हैं। बात करें उनके शौक की तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है उनकी लग्जरी कार की। आपको बता दें राम चरण कई महंगी कारों के मालिक हैं इनमे से रोल्स रॉयस फैंटम भी है जिसकी कीमत 7 करोड़ बताई जाती है। राम चरण ने ये कार अपने पिता चिरंजीवी को गिफ्ट की थी।

एक्टर के कार कलेक्शन में एस्टन मार्टिन V8 विंटेज कार भी शामिल है। ये कार राम चरण को ससुराल वालों ने गिफ्ट की थी जिसकी कीमत करीब 3.1 करोड़ रूपए बताई जाती है।

और भी हैं शौक
एक्टर को घड़ियों का भी शौक है। उनके पास Richard Mille भी है जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ है। वैसे राम चरण के पास 30 से ज्यादा घड़ियों का कलेक्शन है।

राम चरण को हॉर्स राइडिंग का भी शौक है। आपको बता दें एक्टर पोलो राइडिंग क्लब हैदराबाद के मालिक भी हैं। शौक के लिए उन्होंने इसके लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

एक्टिंग के अलावा और भी हैं काम
आपको जानकर हैरानी होगी राम चरण एक्टिंग के अलावा ट्रूजेट एयरलाइंस के प्रेसिडेंट भी हैं। इस एयरलाइंस में राम ने 127 करोड़ रूपए का इन्वेस्टमेंट भी किया है। इस वजह से एक्टर को कभी कभी प्राईवेट जेट से ट्रैवल करते हुए भी देखा गया है।
अपोलो हॉस्पिटल को उनकी पत्नी के दादाजी चंद्र रेड्डी ने एस्टेब्लिश किया था। आपको जानकर ताज्जुब होगा की राम चरण इस हॉस्पिटल में भी हिस्सेदार हैं और इनकी कमाई यहां से भी होती है।

राम चरण का अपना खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है।इस प्रोडक्शन हाउस का नाम कोनीडेला प्रोडक्शन कम्पनी है।

इन सबके के अलावा राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ हैदराबाद में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत 30 करोड़ है। बात करे इसके डिज़ाइन की तो इस बंगले को ताहिलियन होम्स ने डिजाइन किया था।



