सुशांत सिह राजपूत बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते थे। उन्होंने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाबजूद वें अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सुशांत को लेकर हाल ही में उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका सुशांत के साथ कैसा रिश्ता था।
किसी और को साथ देखकर जलती थी
दरअसल अंकिता ने बिग बॉस में शो के दौरान ईशा और अभिषेक से बात कर रही थीं। उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ जर्नी के बारे में कहा- सुशांत ‘झलक दिखला जा शो के टॉप 2 में था। मैंने उससे कहा था कि तू हार जाना। अगर तू जीत गया तो बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। उसको शो का पहला 30 (फुल स्कोर) मिला था, जिस वजह से मुझे काफी इश्यू भी हुए थे। मैंने उससे पूछा कि उसको फुल स्कोर कैसे मिल सकता है।’

बता दें, सुशांत ने झलक दिखला जा के 4वें सीजन में पार्टिसिपेट किया था। शो के दौरान दिवंगत एक्टर सुशांत टॉप कंटेंडर्स में से एक थे।अंकिता ने आगे एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, ‘झलक दिखला जा शो के दौरान एक दिन सुशांत की डांस पार्टनर उसकी बाहों में कूद गई थी। इस बात पर मुझे बहुत गुस्सा आया। मैं उससे काफी नाराज भी हुई। सच कहूं तो मैं बहुत पजेसिव थी। सुशांत को किसी और के साथ डांस करते हुए देखना मेरे लिए मुश्किल होता था। हालांकि अब मैं काफी शांत और नॉर्मल हो गई हूं। पहले मेरी छोटी-छोटी चीजों पर काफी लड़ाईयां हुआ करती थीं। उस वक्त मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था।’
मौत के वक्त विक्की को डेट कर रही थी
इस बीच मुनव्वर ने अंकिता से पूछा कि क्या सुशांत की मौत के वक्त वे विक्की को डेट कर रही थीं? इस पर अंकिता ने जवाब दिया- हां। जब मुझे सुशांत के बारे में पता चला तब मैं विक्की को डेट कर रही थी। अंकिता ने आगे कहा, ‘लोगों को सही चीजें पता ही नहीं हैं। अगर आप बताना भी चाहो तो लोगों को विश्वास ही नहीं होता।’





