Animal: बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. ट्रेलर में रणवीर सिंह की दमदार एंट्री के साथ-साथ बॉबी देओल के विलेन अवतार ने भी लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. हालांकि ट्रेलर का खुमार अभी लोगों के सर से उतरा भी नहीं था कि बॉबी देओल ने BTS की तस्वीर शेयर करके फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है.

बॉबी ने दिखाई एक्शन सीन की झलक
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर BTS यानी बिहाइंड द सीन की है. जिसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल फर्श पर लेटे दिखाई दे रहे हैं. बॉबी देओल के अनुसार ये फोटो एक्शन सीन के समय की है. जब ब्रेक के दौरान दोनों परिवार के बारे में बातें कर रहे थे. इस तस्वीर के कैप्शन में बॉबी ने लिखा कि, ‘कट और एक्शन के बीच में अपने परिवार और प्रियजनों के बारे में बात करने से लंदन की सर्दी में भी हमें गर्मी का अहसास हो रहा है.’

फैंस ने दिया रिएक्शन
बॉबी देओल की इस पोस्ट पर फैंस भी कई मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि, यह मजेदार है और बहुत सारा प्यार. तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, बॉबी देओल वापस आ गए हैं. इसी कड़ी में एक यूजर ने एक्शन सीन पर कमेंट करते हुए कहा कि, जब ये सीन आएगा तो थिएटर स्टेडियम बन जाएगा.

एनिमल फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल अदा कर रहे हैं. तो वहीं बॉबी देओल विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता के रुप में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें – वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे मिशेल मार्श पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, कहा – ‘ब्रो इसकी इज्जत करो…’





