Animal: बड़े पर्दे पर अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में देने के वाले संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल (Animal) जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर लीड रोल निभा रहे हैं. हालांकि फिल्म की रिलीजिंग से महज एक दिन पहले संदीप ने शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाने का जिक्र करके सारी लाइमलाइट बटोर ली है.
शाहरुख के फैन हैं संदीप
सितंबर के महीने में संदीप को शाहरुख खान के साथ टी-सीरीज के ऑफिस में देखा गया था. वहीं संदीप खुद को शाहरुख का बहुत बड़ा फैन बताते हैं. ऐसे में जब संदीप ने शाहरुख के साथ मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, हां मैं हाल ही में शाहरुख खान से मिला था. मैंने उनसे बहुत देर तक बात नहीं की. मगर मैंने उन्हें बताया कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.

शाहरुख के साथ फिल्म का प्लान
इसी इंटरव्यू के दौरान जब संदीप से पूछा गया कि वो शाहरुख के साथ किस तरह की फिल्म बनाना चाहते हैं. तो इसके जवाब में संदीप ने कहा कि, मुझे ये तो नहीं पता कि मैं कैसी फिल्म बनाऊंगा. मगर ये जरुर जानता हूं कि शाहरुख के साथ एक फिल्म जरुर बनाऊंगा.
कॉमेडी फिल्म की तैयारी
संदीप रेड्डी वांगा ने बड़े पर्दे पर कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्में दी हैं. ऐसे में जब संदीप से पूछा गया कि क्या वो भविष्य में कॉमेडी फिल्मों पर भी काम करेंगे. तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, मेरे पास एक कॉमेडी फिल्म की स्क्रिप्ट है. लेकिन मुझे ये नहीं पता कि मैं उसपर काम कब शुरु करुंगा. हां बनाने का प्लान है. मगर वो फैमिली फिल्म नहीं होगी. हालांकि मैं फिल्म से जुड़ी डीटेल्स अभी साझा नहीं कर सकता हूं.

एनिमल फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल शुक्रवार 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल अदा करेंगी. वहीं फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता और बॉबी देओल विलेन की भूमिका निभाएंगे.





