Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक रश्मिका के लाखों दिवाने हैं. रश्मिका अपनी खूबसूरती और सौम्य स्वाभाव के चलते नेशनल क्रश बन चुकी हैं. वहीं मशहूर अदाकारा रश्मिका (Rashmika Mandanna) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर भी काफी सूर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि रश्मिका ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा करके सभी फैंस को हैरान कर दिया है.
नौकरानी के पैर छूती हैं रश्मिका
देशभर में अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर रश्मिका शांत और सौम्य स्वाभाव के लिए भी जानी जाती हैं. वहीं रश्मिका फैंस और पैपाराजी को भी पूरा सम्मान देती हैं. हालांकि सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी रश्मिका काफी संस्कारी हैं. जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया है. ऐसे में जब रश्मिका से पूछा गया कि वो अपने दिन की शुरुआत कैसे करती हैं. तो उन्होंने बताया कि सुबह उठने के बाद घर के मेड का पैर छूती हैं. वहीं काम से लौटने के बाद भी वो मेड का पैर छूना नहीं भूलती हैं.

ये है वजह
दरअसल पैर छूना भी रश्मिका के डेली रुटीन का हिस्सा है. रश्मिका का कहना है कि, मैं सुबह उठने के बाद घर में सभी बड़ों का पैर छूती हूं और लोगों में बिल्कुल भेदभाव नहीं करती हूं. इसलिए मैं बड़ों के साथ-साथ मेड का पैर छूना भी नहीं भूलती हैं. इसके अलावा जब मैं शूटिंग से घर लौटती हूं तो सभी बड़ों और मेड का पैर छूकर आशीर्वाद जरुर लेती हूं. जाहिर है, रश्मिका के फैंस भी उनकी इसी सादगी के कायल है.

रश्मिका की अपकमिंग फिल्म
रश्मिका मंदाना जल्दी ही फिल्म एनिमल से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं. इस फिल्म में रश्मिका के अपोसिट रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं हाल ही में फिल्म का गाना भी रिलीज किया गया है. जिसमें रणबीर और रश्मिका के किसिंग सीन ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. ऐसे में फैंस भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें – Salaar vs Dunki: प्रभास की सालार से डरे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, फिल्म डंकी की रिलीजिंग डेट होगी पोस्टपोन!





