Anil Kapoor: हाल ही में एक टीवी के विज्ञापन में अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) को ‘मिस्टर इंडिया’ के रुप मे देखा गया था. जिसके बाद फैंस ‘मिस्टर इंडिया 2’ बनने के कयास लगा रहे थे. हालांकि अनिल कपूर ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की. जिसके चलते ‘मिस्टर इंडिया 2’ बनने की अटकलें भी कम हो गईं. वहीं अनिल कपूर की झोली में इस दौरान ढेर सारे प्रोजेक्ट हैं. जहां वो रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. तो वहीं ‘फाइटटर’ में अनिल कपूर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. खबरों की मानें तो बॉलीवुड के बाद अब अनिल कपूर की नजर इंटरनेशनल सिनेमा पर है.

फ्रेंच महिला से इश्क लड़ाएंगे अनिल कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर ‘द लंचबॉक्स’ के निर्देशक रितेश बत्रा के साथ एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं. रितेश जल्दी ही ‘द लंचबॉक्स’ की तरह रोमांटिक मूवी बनाने जा रहे हैं. जिसके शीर्षक के लिए उन्होंने अनिल कपूर से संपर्क किया है. फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है. फिल्म एक भारतीय पुरुष और एक फ्रांसीसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. वहीं अनिल कपूर को भी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी है.
बता दें कि, यह फिल्म इंडो-फ्रेंच प्रोडक्शन के अंतर्गत बनेगी. वहीं अगर बात बनी तो अगले साल की शुरुआत में ही फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी जाएगी. गौरतलब है कि ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (2008) और ‘मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल’ (2011) के बाद यह अनिल कपूर की तीसरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म होगी.

4 साल बाद बड़े पर्दे पर होगही बत्रा की वापसी
फिल्म निर्देशक रितेश बत्रा इस फिल्म से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. खबरों की मानें तो बत्रा किसी अंग्रेजी उपन्यास पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे. मगर अभी के लिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और उनका पूरा ध्यान इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पर है. हालांकि अनिल कपूर या रितेश बत्रा ने अभी तक फिल्म से जुड़ा कोई एलान नहीं किया है. जिसके चलते अनिल कपूर के फैंस भी एक बड़ी अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – सुभाष घई के घर पर एकजुट हुई खलनायक की स्टार कास्ट, फैंस ने की खलनायक 2 बनाने की मांग





