सोशल मीडिया पर छाए हॉलीवुड सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ पहली बार पंजाबी गाना परफॉर्म किया। दोनों की परफॉर्मेंस को ऑडियंस ने खूब एंजॉय किया।
Ed Sheeran performance with Diljit Dosanjh: इन दिनों सोशल मीडिया पर एड शीरन (Ed Sheeran) नाम छाया हुआ है। एड शीरन एक फेमस हॉलीवुड सिंगर हैं जो भारत आए हुए हैं। सिंगर ने ‘शेप ऑफ यू’, ‘परफेक्ट’, ‘आई डोन्ट केयर’, ‘थिंकिंग आउट लाउड’ जैसे गाने गाए हैं। पिछले दिनों शाहरुख खान के साथ डांस वीडियो सामने आया था। वहीं बॉलीवुड की लगभग सभी बड़ी हस्तियों ने शीरन को वेलकम पार्टी भी दी।
शीरन के प्रशंसक तब हैरान रह गए जब सिंगर ने शनिवार को मुंबई में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान पहली बार पंजाबी में गाना गाया। उनके साथ गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी शामिल हुए और उन्होंने उनका गाना लवर परफॉर्म किया। इस जोड़ी को महालक्ष्मी रेस कोर्स मैदान में मौजूद सैकड़ों प्रशंसकों से जोरदार तालियां मिलीं। बाद में दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर किया।
https://www.instagram.com/reel/C4lea8kPcfw/?igsh=aDgydWt2djVscnVs
दिलजीत और एड ने पंजाबी गाने पर किया परफॉर्म

दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एड के साथ गाते हुए एक शॉर्ट क्लिप शेयर की। शो के लिए दिलजीत ने लाल पगड़ी के साथ काले और सुनहरे रंग की पोशाक पहनी थी। वहीं सिंगर एड ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए। उन्होंने गिटार भी बजाया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “एड शीरन पहली बार पंजाबी गा रहे हैं।”
दिलजीत की पोस्ट पर सेलेब्स की प्रतिक्रिया

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, भाई पहली बार पंजाबी में गा रहा है, चक देया गे” पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बादशाह ने लिखा, ‘भाई को एड गिटारिस्ट के रूप में मिल गए।’ वरुण धवन ने कहा, ”ग्लोबल डॉमिनेशन” हर्षदीप कौर ने टिप्पणी की, “वर्ल्ड डॉमिनेशन!!!! विद प्योर म्यूजिक एंड लव!! दिल-जीत लिया (मेरा दिल जीत लिया)।”





