amitabh bachchan: अक्सर फिल्मों में दिखाया जाता है एक युवक को दो युवती प्यार करने लगती है और यह लव ट्रंगेल बन जाता है। कई बार इस तरह के लव ट्रंगेल की फिल्में भी बनती है। ऐसी लव ट्रंगेल पर अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan), रेखा और जया बच्चन को लेकर यश चोपड़ा ने फिल्म सिलसिला बनाई थी। यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक रोचक किस्सा शेयर किया।
रेखा और जया को लाए साथ में
फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने एक रोज ‘सिलसिला’ को लेकर अमिताभ से बात की और बताया कि वह फिल्म में रेखा और जया को लेना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन कुछ देर तो खामोश रहे। फिर बोले कि वह फैसले पर राजी हैं, लेकिन रेखा और जया को मनाना होगा। यश चोपड़ा को डर था कि असल जिंदगी की कहानी फिल्मी पर्दे पर आने वाली थी। हिम्मत करके यश चोपड़ा ने दोनों एक्ट्रेस से बात की। दोनों ने रजामंदी दे दी।

एक इंटरव्यू के दौरान यश चोपड़ा ने कहा था, ‘मैंने जया और रेखा दोनों को बता दिया था कि देखो कोई गड़बड़ी ना हो।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया बच्चन ने जबरदस्ती इस फिल्म के लिए हामी भरी। जया बच्चन को ‘सिलसिला’ की पूरी कहानी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के कारण उन्होंने फिल्म का ऑफर स्वीकार किया। क्लाईमेक्स में पति यानी अमित खन्ना (अमिताभ बच्चन) प्रेमिका को भुला वापस पत्नी के पास लौट आता है।
रियल स्टोरी को बड़े पर्दे पर उतारा

सिलसिले फिल्म की कहानी को जया बच्चन, रेखा और अमिताभ बच्चन की रियल कहानी भी जाता है। क्योंकि रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी काफी प्रसिद्ध थी। रेखा और अमिताभ की साल 1974 में शादी हो गई थी। इसके बाद यह फिल्म बनी थी और रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म पूरी तरह से फ्लाॅप हो गई थी।





