Alia Bhatt And Katrina Kaif spotted together at Zoya Akhtar’s House: आलिया भट्ट मां बनने के बाद एक बार फिर काम पर वापिस आने की तैयारी में हैं। हाल ही में उन्हें जोया अख्तर के घर से निकलते हुए देखा गया। इसी दौरान कैटरीना कैफ़ भी साथ निकलते हुई नजर आईं। खबर है की फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म जी ले ज़रा में साथ काम करेंगी। फरहान अख्तर ने डॉन 2 के बाद एक्टिंग में कदम रखा था। उसके बाद एक्टर ने डायरेक्शन के काम को कुछ दिन टाल रखा था। लेकिन एक दशक के बाद फरहान अख़्तर फिल्म ‘जी ले ज़रा’ से फिर से डायरेक्शन में एंट्री मार रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ़ और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।
जोया अख्तर के घर हुईं स्पॉट

बात करें जोया अख्तर की तो इन दिनों जोया जी ले ज़रा की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। इसी दौरान मंगलवार को आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ़ को उनके घर पर स्पॉट किया गया। मीडिया में उनकी कुछ तस्वीरें जोया के घर से निकलते हुए ली गई हैं। खैर अभी तक फिल्म कौन सी है जिसमें ये दोनो साथ नजर आएंगी, इस पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। अटकलें लगाई जा रही है की ये दोनों फिल्म जी ले ज़रा में साथ काम करने वाली हैं। गौरतलब है की आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ को अक्सर अलग अलग रास्ते बदलते हुए देखा गया है। ऐसे में दोनो को साथ स्पॉट किए जाने पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

जी ले ज़रा में कौन कौन
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले ज़रा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। करीब दशकों बाद फरहान डायरेक्शन में फिर से कदम रख रहे हैं। दिल चाहता है , जिंदगी मिलेगी न दुबारा के बाद एक बार फिर जोया अख्तर और फरहान रोड ट्रिप लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ साथ नजर आएंगी। फरहान का कहना है की ये फिल्म तीन औरतों की है। कहानी का मेन मुद्दा है ये दिखाना की औरतों के प्वाइंट ऑफ़ व्यू से जिंदगी कैसी होती है। फिल्म की स्टोरी जोया अख्तर, रीमा कागती और फरहान अख्तर ने लिखी है।वहीं फिल्म को जोया अख्तर,रितेश सिधवानी, रीमा एंड फरहान ने प्रोड्यूस किया है।
बता दें प्रियंका चोपड़ा The Sky is Pink के बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में रीन्ट्री कर रही हैं। इस फिल्म में उन्होंने फरहान अख्तर के साथ काम किया था।



