Akshay Kumar Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इनदिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां एक्टर सोशल मीडिया पर जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। इस बीच अक्षय कुमार ने टाइगर संग काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। Also Read: Shahid Kapoor इस प्रोड्यूसर संग करने वाले हैं काम, रियल लाइफ बेस्ड है एक्टर की अगली फिल्म

Akshay Kumar ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ एक्टर ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा, जिसमें खिलाड़ी कुमार ने टाइगर संग काम करने का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। अक्षय ने लिखा, ”डियर टाइगर…मैं कभी किसी को लेटर नहीं लिखता हूं। मैं उनमें से हूं जो बिल्कुल नहीं लिखता, लेकिन आज मैं एक खास बात कहने के लिए ये लिख रहा हूं। 32 साल पहले जब मैंने अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन फिल्म से की थी। इतने समय में मुझे लगा कि मैंने सब कर लिया है, लेकिन हमारी सबसे जरूरी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान, सिर्फ 15 दिनों में मुझे लगा रहा है कि मेरा फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से टेस्ट हो चुका है।” Also Read: वैलेंटाइन पर Kangana Ranaut ने लिखी अपनी दिल की बात, वायरल हुआ एक्ट्रेस का पोस्ट
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने की टाइगर श्रॉफ की तारीफ
इसी पोस्ट में आगे अक्षय ने लिखा, ”मेरे लिए दर्द, चोट कोई नई बात नहीं है, लेकिन किसी भी चीज ने मुझे कभी भी मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकाला, जिस तरह अली अब्बास जफर, उनकी टीम और आपने केवल दो सप्ताह में किया। भाई… रोज फिजियोथेरेपी चल रही है और मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। तेरे साथ शूट करके बढ़िया लगा टाइगर। हम कमाल के स्टंट कर रहे हैं, हम फिटनेस की बात करते हैं, हम वर्कआउट करते हैं और फिर हम वॉलीबॉल खेलते हैं जब तक हम थक नहीं जाते हैं, लेकिन मैं अब ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूं। इसके लिए टाइगर श्रॉफ धन्यवाद।” Also Read: Akshay Kumar की पहली एक्ट्रेस इस फिल्म से करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी, 28 सालों से इंडस्ट्री से थीं दूर



