Aishwarya Rai Bachchan Tax Issue: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज को लेकर पूरे विश्व में जानी जाती हैं। हाल ही में टैक्स ना चुका पाने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी जमीन पर टैक्स जमा ना करने की वजह से नासिक के तहसीलदार ने उनके घर एक नोटिस भेजी है।

घर पर भेजा गया नोटिस
ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में सिन्नर (नासिक) तहसीलदार की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस उन्हें नासिक के सिन्नर के अदवाड़ी शिवरात में उनके जमीन को लेकर है। इस जमीन पर ऐश्वर्या के ऊपर एक साल का टैक्स बाकी है। इस टैक्स की धनराशि 21,960 रूपये है। इसे एक्ट्रेस ने जमा नहीं किया है इसलिए तहसीलदार ने घर पर नोटिस भिजवाया है। इस नोटिस को 9 जनवरी को ही जारी किया गया था लेकिन अबतक ऐश्वर्या बच्चन का इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

ऐश्वर्या के पास कितनी जमीन
रिपोर्ट्स के द्वारा मिली जानकारी के आधार पर ऐश्वर्या राय बच्चन के पास अदवाड़ी के पहाड़ी इलाके में करीब 1 हेक्टेयर की जमीन है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या का इस जमीन पर एक साल का टैक्स बाकी है। आपको बता दें ऐश्वर्या के अलावा अन्य संपति धारकों को भी नोटिस भेजा गया है।
रेवेन्यू डिपार्टमेंट हर साल मार्च के अंत में वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ये कारवाई करते हैं। मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए क्लोजिंग का महीना होता है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की नोटिस ऐश्वर्या को मिला भी है की नहीं।
बताते चलें ऐश्वर्या राय ने पवन ऊर्जा उत्पादन करने वाली कम्पनी सुजलॉन में इन्वेस्ट किया है। इतना ही नहीं ऐश्वर्या के साथ साथ अन्य मशहूर हस्तियों ने भी अपना निवेश किया है।



