Tamanaah Bhatia and Vijay Verma: टॉलीवुड से बॉलीवुड तक के सफर में तमन्ना भाटिया ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में तमन्ना को देखा गया। जो ब्लू कलर के बोडीकॉन ड्रेस में काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही थी। साथ ही इस अवॉर्ड फंक्शन से एक वीडियो भी काफी वायरल हो गया है। आपको बता दें की इस अवॉर्ड फंक्शन भी बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा भी मौजूद थे। दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की और बातें भी की। बीते कुछ दिनों से दोनो की डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं।

अवार्ड फंक्शन के बीच वीडियो हुआ वायरल
जाने माने फोटोग्राफर वरिंदर चावला अवार्ड फंक्शन की एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। इस वीडियो में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अवार्ड फंक्शन में मौजूद हैं। दोनो के हाथों में अवार्ड है और दोनों साथ में पैपराजी को पोज दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने मिलिजुली प्रतिक्रियायें दी हैं। किसी ने पोस्ट पर पॉजिटिव कॉमेंट किया है तो किसी ने नेगेटिव कॉमेंट देकर अपनी आपत्ति जताई है।
लस्ट स्टोरीज 2 में एक साथ

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है की तमन्ना और विजय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही दोनों ने गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेट भी किया। इसके पहले भी दोनों को दिलजीत दोसांझ के एक कंसर्ट में एक साथ स्पॉट किया गया था। उसके बाद से इन खबरों को हवा लग गई है। लेकिन इस मैटर पर तमन्ना और विजय की तरफ से कोई कॉमेंट नहीं आया है। आपको बता दें की तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, सुजॉय घोष द्वारा डायरेक्टेड लस्ट स्टोरीज 2 में एक साथ देखे जायेंगे। बताया जा रहा है की दोनों की मुलाकात इसी सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और डेटिंग करने लगे।



