Rakhi Sawant miscarriage fake news: बॉलीवुड इंडस्ट्री को ड्रामा क्वीन का ड्रामा तो जैसे ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। एक के बाद एक खबरें रोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहले निकाह की बात सामने आई। फिर इनकार हुआ। उसके बाद इकरार। इन सबके के बाद डेली सोप सीरियल की तरह बस प्रेग्नेंसी की खबर का ऐलान ही था जो रह गया था। लेकिन राखी सांवत की प्रेगनेंसी न्यूज भी खूब वायरल हुई। उसके बाद मिसकैरिज की बात से लोगों ने राखी के दर्द को समझा हो था कि आदिल खान ने एक पोस्ट शेयर कर सभी भ्रमों को मिटा दिया है।

आदिल खान दुर्रानी का नया पोस्ट
इससे पहले आदिल ने राखी संग अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर लगाई थी और अपने निकाह को मंजूरी दी थी। हाल ही में आदिल ने एक नया पोस्ट कर लिखा है की राखी के मिसकैरिज की खबर पूरी तरह से झूठी है। उन्होंने कहा ऐसा कुछ भी कभी भी नहीं हुआ। बस लोगों ने झूठी अफवाहें फैला रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट किया है की इस तरह के किसी भी टॉपिक पर फेक न्यूज़ पब्लिश ना की जाएं। बहरहाल आदिल और राखी ने एक वीडियो भी डाला है जिसमे राखी ने दावा किया है की ना ही वो प्रेगनेंट थी और ना ही कभी कोई मिसकैरिज हुआ है। ये बातें सरासर झूठी हैं।

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का निकाह
आपको बता दें अभी हाल ही में कुछ दिन पहले राखी सावंत ने मीडिया में अपने निकाह की बात बताई थी। उन्होंने कहा था की उनकी शादी को 7 महीने हो चुके हैं। बाद में आदिल का बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ अफेयर की बात को भी बता कर इल्जाम लगाया। राखी ने बताया था की उनकी शादी सीक्रेट तरीके से हुई थी। राखी के पास इन सभी बातों को लेकर सबूत भी थे। बाद में सलमान खान ने उन्हें मीडिया में रोते हुए देखा तो आदिल को फोन कर के समझाया था। फिर क्या आदिल ने राखी के साथ अपने निकाह को कबूल किया था। आदिल ने बाद में सलमान को धन्यवाद किया और कहा की भाई ने उनकी शादी बचा ली है। आपको बता दें राखी निकाह के बाद फातिमा बन गई हैं। मुंबई में उन्हें अक्सर हिजाब पहने देखा जा चुका है। फैंस तो बस ये ही दुआ कर रहे हैं की राखी की ये शादी निभ जाए।



