Adil Khan official announcement: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो मीडिया में अपनी आदिल खान दुर्रानी से शादी को लेकर चर्चा में हैं। इस मुद्दे पर आदिल खान ने अपना ऑफिशियल एनाउसमेंट सोशल मीडिया पर कर दिया है। साथ ही उन्होंने कुबूल किया है रखी सावंत के साथ अपनी शादी की बात। आपको बता दें बीते कुछ दिन पहले जब राखी ने अपने फैंस को शादी की बात बताई थी तो आदिल ने साफ इंकार कर दिया था। उसके बाद राखी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए आदिल पे धोखा देने का इल्जाम भी लगाया था। लेकिन अब आदिल ने अपनी शादी पे मोहर लगा दी है।

आदिल के पोस्ट में क्या
हाल ही में आदिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रखी और आदिल रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने खड़े हैं।दोनों के गले में वरमाला भी है। इस फोटो के नीचे आदिल ने कैप्शन में लिखा है की तो आखिरकार में ये घोषणा करता हूं, मैने कभी नहीं कहा की राखी तुमसे शादी नहीं की, बस मैं शांत इसलिए था क्योंकि मुझे कुछ चीजें संभालनी थी। हैप्पी मैरिड लाइफ़ टू अस राखी ( pappudi)
आपको बताते चलें आदिल खान के इस पोस्ट पर रखी ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा है थैंक यू जान, आपको बहुत सारा प्यार। आदिल के इस पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। यूजर्स ने कॉमेंट किया है माशाअल्लाह तो किसी ने बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा की आदिल भैया ने फाइनली कन्फर्म कर दिया है, अब मत रोना राखी।
आपको बता दें की राखी सावंत ने एक इन्टरव्यू में बताया था की उनकी शादी आदिल खान दुर्रानी से सात महीने पहले ही हो चुकी है। इस निकाह के लिए उन्होंने अपना नाम फातिमा भी रखा। गौरतलब है आदिल के इस ऐलान के साथ ही राखी का दिल एक बार फिर खुशी से नाचने लगा है।



