बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों लाइमलाइट से दूर अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पिछले साल 12 नवंबर को बेटी देवी के पेरेंट्स बने। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर समय-समय पर अपनी लाडली की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक देवी का चेहरा कभी नहीं दिखाया था। फैंस को पिछले काफी समय से बिपाशा और करण की बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में अब इस स्टार कपल ने अपने फैंस को और इंतजार ना करवाते हुए हाल ही में अपनी बेटी देवी की पहली झलक सबके सामने दिखा ही दी है।
View this post on Instagram
हाल ही में बिपाशा ने अपनी बेटी का एक खूबसूरत-सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए बिपाशा ने अपनी नन्ही परी की खूबसूरत नर्सरी की झलक दिखाई है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं बिपाशा की बेटी पिंक एंड व्हाइट कलर की नर्सरी में पेट के बल पर लेटी हुई है। बच्ची की नर्सरी बहुत ही प्यारी है और ऐसा लग रहा है मानो वह चलने की कोशिश कर रही हो।

बिपाशा ने अपनी बेटी के लिए फ्लेयर्ड पर्दे, देवी कस्टमाइज्ड नाम के साथ एक बन्टिंग और खाट पर लटका हुआ एक गेंडा-थीम वाला पालना लिया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, ‘ब्लिस’ साथ ही उन्होंने #देवी बसु सिंह ग्रोवर #दुर्गा #एक ओंकार जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।’
बता दें इससे पहले एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 5 अप्रैल को भी अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें देवी का चेहरा साफ़ नजर आ रहा था। बेबी पिंक ड्रेस में देवी बेहद क्यूट लगीं, जिस पर लिखा था ‘डैडीज प्रिंसेस।’ देवी बहुत प्यारी-सी स्माइल भी दे रही थी। इन तस्वीरों को शेयर कर बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड। मैं देवी हूं। #देवी बसु सिंह ग्रोवर।’

गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर इस कपल ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली थी। शादी के करीब 6 साल अब अब वह पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं।





