मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) की आत्महत्या मामले में हर दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं। आकांक्षा की मौत के करीब एक महीने बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोते-बिलखते हुए सिंगर समर सिंह पर आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं।
आकांक्षा दुबे का दूसरा वीडियो वायरल, मौत के पहले बताया कौन होगा जिम्मेदार !#akankshadubey #viralvideo #bhojpuriactress pic.twitter.com/atl2gm5Bkh
— Swaraj Hind News🇮🇳 (@SwarajHind5) April 19, 2023
दावा किया जा रहा है कि आकांशा का यह वीडियो उनकी मौत से 4 दिन पहले का है। वीडियो में आप देख सकते हैं आकांशा ने नीले रंग का टॉप पहना हुआ है और वह फूट-फूटकर रोटी हुई नजर आ रही हैं। 38 सेकेंड के इस वीडियो में आकांक्षा दुबे कह रही है कि, ‘मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है। मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। मेरा ये आपसे आखिरी कंवर्जेशन है। मुझे अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है।’
आकांशा का ये वीडियो सामने आने के बाद उनकी मां ने कहा कि, ‘अब जगजाहिर है कि वह मेरी रानी बेटी आकांक्षा को मारता-पीटता था। उसके चेहरे पर नील और सूजन साफ देखी जा सकती है।’ एक्ट्रेस की माँ का कहना था कि, ‘समर सिंह आकांक्षा पर दवाब बनाता था कि वह केवल उसके साथ ही काम करने। आकांक्षा के किसी और के साथ काम करने पर वह नाराज होता था।’

आकांशा का ये वीडियो
बता दें आकांशा भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 26 मार्च को वाराणसी में एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी गई थीं। जहां टीम ने उन्हें कमरे में मृत पाया था। आकांशा की माँ और परिवार ने भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया था। फ़िलहाल वह जेल में ही बंद है। वहीं आकांक्षा के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘मेरी जंग मेरा फैसला’, मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी हिट फिल्में की हैं।





