Bobby Deol- बॉबी देओल इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। ‘एनिमल’ में अभिनेता के नेगेटिव किरदार की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस बीच अब ‘जाने जां’ फिल्म के अभिनेता जयदीप अहलावत ने बॉबी देओल की तारीफ की है। इसके अलावा जयदीप अहलावत ने बॉबी देओल के साथ काम करने को लेकर भी जानकारी दी है।
‘जाने जां’ अभिनेता जयदीप अहलावत को बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ काफी पसंद आई हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर बॉबी को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी है। तस्वीरों में बॉबी और जयदीप एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में फिल्म में बॉबी देओल के पोज को दोहराते दिख रहे है, जिसमें दोनों स्टार्स होठों पर उंगलियां रखे हुए हैं।
https://www.instagram.com/p/C0dr0hdt-9O/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

अभिनेता ने बॉबी से मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार मैं आपसे मिल ही लिया पाजी, ‘एनिमल’ फिल्म की सफलता के लिए हार्दिक बधाई।’ जयदीप अहलावत ने आगे बताया कि वे दोनों जल्द ही एक साथ काम करेंगे। अभिनेता ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि हम दोनों जल्द ही एक साथ काम करते नजर आएंगे।’ बॉबी देओल को टैग करते हुए लिखा, ‘बहुत सारा प्यार बॉबी देओल पाजी।’
फिल्म एनिमल के बारे में
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि ‘कबीर सिंह’ के बाद ‘एनिमल’ संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी आधिकारिक रिलीज के केवल 4 दिनों के भीतर ही भारत में 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है।





