Raj Kumar: हेमा मालिनी के लिए धड़कता था राज कुमार का दिल, ड्रीम गर्ल से करना चाहते थे शादी, जाने आगे क्या हुआ…

Raj Kumar: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कुमार (Raj Kumar) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के वेटेरन एक्टर्स में लिया जाता है. पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके राज कुमार कई लोगों के फेवरेट थे. राजकुमार की सबसे चर्चित फिल्म तिरंगा तो आपको याद ही होगी. मुंह में सिगार लिए ब्रिगेडियर सूर्यद

By Sakshi Pandey · 6/10/2023

Raj Kumar: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कुमार (Raj Kumar) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के वेटेरन एक्टर्स में लिया जाता है. पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुके राज कुमार कई लोगों के फेवरेट थे. राजकुमार की सबसे चर्चित फिल्म तिरंगा तो आपको याद ही होगी. मुंह में सिगार लिए ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह के ‘जानी’ वाले अंदाज ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. मगर फैंस के दिलों पर राज करने वाले राज कुमार का दिल बी-टाउन की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए धड़कता था.

हेमा मालिनी ने 1968 में फिल्म सपनों के सौदागर से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इस फिल्म में हेमा के अपोसिट धर्मेंद्र ने लीड रोल अदा किया था. पहली ही फिल्म में अपने शानदार अभिनय से हेमा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं. जिसके बाद हेमा की खूबसूरती के चर्चे हर जगह सुनने को मिलते थे. ऐसे में हेमा मालिनी सिर्फ दर्शकों के ही नहीं बल्कि कई कलाकारों की भी ड्रीम गर्ल बन चुकी थीं. जिसमें एक नाम राज कुमार का भी शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1971 में राजकुमार को फिल्म लाल पत्थर ऑफर हुई थी. जिसमें उनके अपोसिट वैजंतीमाला को कास्ट किया गया था. हालांकि राज कुमार इस फिल्म में अपने सपनों की मलिका हेमा मालिनी के साथ काम करना चाहते थे. जिसकी सिफारिश उन्होंने मेकर्स से की. मगर हेमा मालिनी उस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में एक न्यूकमर थीं. ऐसे में मेकर्स उन्हें फिल्म ऑफर करने को लेकर काफी कन्फ्यूज थे. मगर राज कुमार के जोर देने पर उन्होंने हेमा को फिल्म में कास्ट कर लिया था.

फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कुमार ने हेमा मालिनी को जानने की पूरी कोशिश की और कुछ ही दिनों में दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग बन गई थी. वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद राज कुमार से इंतजार नहीं हुआ और उन्होंने हेमा मालिनी के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. मगर हेमा का पूरा ध्यान अपने करियर पर था. जिसके चलते उन्होंने राज कुमार का प्रस्ताव ठुकरा दिया.

हेमा का रिजेक्शन राज कुमार को अखरा जरुर. मगर दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा बरकरार रहा. हेमा आज भी राज कुमार को अपना फेवरेट एक्टर बताती हैं. वहीं शादी से इंकार करने के बाद हेमा को फिल्म शोले का ऑफर मिला. 1975 में शोले की शूटिंग के दौरान हेमा का दिल बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र पर आ गया. हालांकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे. मगर 1979 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचा ली. जिसके बाद उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं.

साल 1996 में राज कुमार ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मगर हेमा मालिनी आज भी उन्हें अपना सबसे बड़ा प्रंशक मानती हैं. वहीं राज कुमार की फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है.

ये भी पढ़ें – जब गोविंदा ने रजनीकांत को पहचानने से कर दिया था इंकार, गोविंदा का सवाल सुनकर थलाइवा भी हो गए थे हैरान

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full