Mika Singh: जब मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन किया था किस, मदद के लिए राखी ने लगाई थी कोर्ट में गुहार
Mika Singh: मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं. मीका सिंह दिलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं. मगर बेहद कम समय में बैक टू बैक कई सुपरहिट गाने देकर मीका सिंह लोगों के दिलों पर राज करते हैं. हालांकि सुरों के बादशाह मीका सिंह का कॉन्ट्रोवर्सी से भी [...
Mika Singh: मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं. मीका सिंह दिलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं. मगर बेहद कम समय में बैक टू बैक कई सुपरहिट गाने देकर मीका सिंह लोगों के दिलों पर राज करते हैं. हालांकि सुरों के बादशाह मीका सिंह का कॉन्ट्रोवर्सी से भी पुराना नाता रहा है.
करियर के शुरुआती दिनों से ही मीका कॉन्ट्रोवर्सियों से भी घिरे रहे हैं. मीका से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा साल 2006 में काफी मशहूर हुआ था. जब मीका सिंह ने आइटम गर्ल राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था.
दरअसल 2006 में मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी. जिसमे बी-टाउन की कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की थी. वहीं राखी और मीका की दोस्ती भी पक्की थी. जिसके चलते मीका ने राखी को भी पार्टी में इनवाइट किया था. मगर इसी दौरान केक काटने के बाद मीका की हरकत ने पार्टी में पहुंचे सभी मेहमानों को शर्मसार कर दिया था.
जब राखी केक लेकर मीका के पास पहुंची. तो केक खाने के बाद मीका ने राखी को कसकर पकड़ लिया और उन्हें किस कर ने लगे. इस दौरान राखी ने खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की. मगर उनकी कोशिशें नाकाम रहीं और मीका काफी देर तक राखी को किस करते रहे.
मीका का ये रवैया देखकर पार्टी में मौजूद सभी लोगों की आंखे फटी की फटी रह गईं. मगर राखी सावंत कहां चुप रहने वाली थीं. लिहाजा उन्होंने मीका क खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी और मीका को अपनी इस हरकत के लिए जेल तक जाना पड़ा था.
ये भी पढ़ें – एक महीने में आम कलाकार से गब्बर सिंह बने अमजद खान, शोले के डायरेक्टर ने देखते ही कर दिया था रिजेक्ट
उन दिनों मीका सिंह के किसिंग कांड ने मीडिया में जमकर सूर्खियां बटोरी थीं. जिसके बाद से मीका और राखी के रास्ते अलग हो गए. वहीं इसी साल 2023 के जून महीने में मुंबई हाई कोर्ट ने मीका को बरी करते हुए केस बंद कर दिया था. ऐसे में बेशक कानून ने मीका को माफ कर दिया. मगर उनकी किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी बॉलीवुड की गलियों में आज भी गॉसिप का कारण बनी हुई है.