IPL 2024: IPL 2024 में अब तक इन 6 टीमों मे बदल डाले कप्तान? जानें सभी कप्तानों की फीस

Indian Premier League के इतिहास में पहली बार विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से कोई भी कप्तानी करता हुआ नजर नहीं आएगा। Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के संस्करण की शुरुआत होने से अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव

By Shaikh Almina · 22/3/2024

Indian Premier League के इतिहास में पहली बार विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से कोई भी कप्तानी करता हुआ नजर नहीं आएगा।

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के संस्करण की शुरुआत होने से अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव किया और एमएस धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड को टीम का कप्तान बना दिया। इससे पहले गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या बनाए गए थे। 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर ने संभाली थी लेकिन रेगुलर कप्तान ऋषभ पंत की वापसी ने एक और बदलाव को हवा दे दी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी वापसी कर चुके हैं और नितीश राणा से कप्तानी ले ली गई है।

देखा जाए तो कुल मिलकार अब तक इस सीजन आते आते 6 टीमों ने अपने कप्तान को बदल डाला है। मुंबई इंडियंस की कमान 2023 में रोहित शर्मा ने संभाली थी और अब हार्दिक पंड्या नए कप्तान होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर थे लेकिन अब ऋषभ पंत होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा थे और अब श्रेयस अय्यर होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की भी कमान पैट कमिंस के हाथों में आ गई है तो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल होंगे।

IPL 2024 के कप्तान और उनकी फीस

IPL 2023 कप्तानों के लिस्ट

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full