Sidharth-Kiara की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने, एक साथ डांस करता दिखा कपल

Sidharth Kiara Wedding: हर कोई बेहद बेसब्री से बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का इंतजार कर रहा है। इस बीच कपल की संगीत नाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी डांस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको ये वीडियो दि

By ·

Sidharth Kiara Wedding: हर कोई बेहद बेसब्री से बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का इंतजार कर रहा है। इस बीच कपल की संगीत नाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी डांस करती नजर आ रही हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं। Also Read: ‘3 इडियट्स’ के लिए माधवन ने दिया था ऑडिशन, वायरल हुआ वीडियो

कियारा-सिड की संगीत सेरेमनी का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल अपनी संगीत सेरेमनी से पहले डांस करता दिखा रहा है। वीडियो में कियारा आडवाणी शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो काफी दूर से लिया गया है, तो कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन फैंस को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। Also Read: ऐसे शुरू हुई थी Akshay Kumar और Twinkle Khanna लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

View this post on Instagram

A post shared by BollyBreaks (@bollybreaks)

संगीत नाइट की तैयारियों का वीडियो भी आया था सामने

इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। वीडियो में संगीत नाइट के लिए सजावट की जा रही थी, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में आज यानी 6 फरवरी 2023 से गणेश स्थापना के बाद शुरू की जाएंगी। आज मेहंदी, हल्दी, संगीत और डीजे नाइट होगी, जिसके लिए अलग-अलग थीम पर स्टेज और वेन्यू तैयार किए जा रहे हैं।  Also Read: Alia Bhatt की पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने किया मेजदार कमेंट, लिखा- ‘आप बहुत…’

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें