OMG! वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे मिशेल मार्श पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, कहा – ‘ब्रो इसकी इज्जत करो…’
Urvashi Rautela: ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. हालांकि ट्रॉफी जीतने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें मिशेल ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे नजर आ रहे [...
Urvashi Rautela: ICC वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. हालांकि ट्रॉफी जीतने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें मिशेल ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे नजर आ रहे हैं. ऐसे में मिशेल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं ट्रोलर्स की इस फेहरिस्त में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का नाम भी जुड़ चुका है.
उर्वशी ने लगाई मिशेल को फटकार
उर्वशी रौतेला को मिशेल का ये अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया. जिसके चलते उन्होंने मिशेल को खुलेआम लताड़ लगा दी है. उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिशेल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. इस कोलाज में उर्वशी वर्ल्ड कप की ट्ऱॉफी को किस करते दिखाई दे रही हैं. तो वहीं दूसरी तरफ मिशेल ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हैं. इसके कैप्शन में उर्वशी ने लिखा कि, भाई वर्ल्ड कप की ट्ऱॉफी के प्रति कुछ सम्मान दिखाओ…मिशेल मार्श ने सिर्फ कूल बनने के लिए अपने पैर ट्ऱॉफी पर रख दिए हैं. उर्वशी की इस पोस्ट को फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं. वहीं कई क्रिकेट प्रेमी उर्वशी का समर्थन करते नजर आ रहे हैं.
उर्वशी का वर्कफ्रंट
उर्वशी रौतेला ने सनी देओल की फिल्म सिंह साबद द ग्रेट से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके उर्वशी ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी कई फिल्मों में नजर आई थी. वहीं साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी की फिल्म वॉल्टर वीरैया में उर्वशी का आइटम सॉन्ग मौजूद था. वहीं जल्दी ही फिल्म ब्लैक रोज और दिल है ग्रे जैसी फिल्मों में अहम रोल अदा करेंगी.
ये भी पढ़ें – सलमान, अरबाज और सोहेल खान में से कौन था स्कूल का बेस्ट स्टूडेंट? तीनों खान ब्रदर्स ने दिया ये मजेदार रिएक्शन, देखें Video