Urvashi Dholakia बीच इंटरव्यू में हुईं इमोशनल, बताया- ‘बच्चों की स्कूल फीस के लिए नहीं होते थे पैसे’

Urvashi Dholakia Latest Interview: टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने बहुत नाम कमाया है, लेकिन इसके लिए भी उन्होंने खूब मेहनत की है। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ काफी दर्द भरी रही है। 18 साल की उम्र में वह अपने प

By Team Khana Talkies · 10/2/2023

Urvashi Dholakia Latest Interview: टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने बहुत नाम कमाया है, लेकिन इसके लिए भी उन्होंने खूब मेहनत की है। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ काफी दर्द भरी रही है। 18 साल की उम्र में वह अपने पति से अलग हो गई थीं। हाल ही में, उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है। Also Read: क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ

Urvashi Dholakia ने अपनी पर्सनल लाइफ पर की बात

हाल ही में, उर्वशी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने बुरे दौर का योद किया है, जब उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। उन्होंने बताया कि उन्हें 3000 रुपए की जरुरत थी और उसी की व्यवस्था करने के लिए उन्होंने एक पायलट एपिसोड में एक किरदार निभाया था। उर्वशी ने इस घटना के बारे में याद करते हुए कहा, “मैं अपनी किशोरावस्था के आखिर में थी। यह ऐसी परिस्थिति थी जब मैं खुद पर निर्भर हो रही थी, लेकिन जब भी मुझे वो दिन याद आते हैं मुझे बहुत तकलीफ होती है।” Also Read: Sidharth और Kiara के वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग का हुआ खुलासा, जानें पूरी डिटेल

Urvashi Dholakia का हुआ था एक्सिडेंट

बता दें कि हाल ही में उर्वशी ढोलकिया का एक्सिडेंट हो गया था। वह अपने शो के लिए शूटिंग करने जा रही थीं, तभी एक बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में वह बाल बाल बच गई थीं, लेकिन उनकी बिल्ली काफी घायल हो गई थी। Also Read:क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full