OMG! भूलभुलैया का छोटा पंडित बनी उर्फी जावेद, भड़के लोगों ने दी जान से मारने की धमकी
Urfi Javed: फेमस इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सूर्खियां बटोरती हैं. उर्फी की अतरंगी स्टाइल देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. तो वहीं छोटे कपड़े पहनने की वजह से कई लोग उन्हें भला बुरा कहने से भी नहीं चूकते हैं. वहीं हाल ही में उर्फी जावेद ने फिल्म
Urfi Javed: फेमस इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सूर्खियां बटोरती हैं. उर्फी की अतरंगी स्टाइल देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. तो वहीं छोटे कपड़े पहनने की वजह से कई लोग उन्हें भला बुरा कहने से भी नहीं चूकते हैं. वहीं हाल ही में उर्फी जावेद ने फिल्म भूलभुलैया के छोटे पंडित का रुप लिया था. जिसे देखकर कुछ लोग उर्फी पर बुरी तरह से भड़क गए और उन्हें जान से मारने की धमकी भी देने लगे.
उर्फी बनी छोटा पंडित
बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर मूवी भूलभुलैया में छोटा पंडित भला किसे याद नहीं है. इस किरदार में राजपाल यादव की परफॉर्मेंस ने लोगों को खूब हंसाया था. ऐसे में उर्फी जावेद भी छोटा पंडित की नकल उतराने लगी. हैलोविन पार्टी में जाने के लिए उर्फी ने छोटा पंडित का लुक ट्राई किया. जिसकी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी को पता होगा छोटा पंडित भूलभुलैया का किरदार है. बहुत मेहनत से हैलोविन पार्टी के लिए रेडी हुई थी. लेकिन जा नहीं पाई तो सोचा वीडियो डाल दूं.
उर्फी को मिली धमकी
उर्फी का लुक देखने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें मेल पर जान से मारने की धमकी दी है. जिसका स्क्रीनशॉट उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि, एक शख्स ने उर्फी को मेल करते हुए लिखा, जो तुमने वीडियो अपलोड किया है उसे डिलीट कर. नहीं तो जान से मारने में टाइम नहीं लगेगा. तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि, हमारे हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है उर्फी जावेद. जी से अपनी जिंदगी बीच चौराहे पर गोली मारेंगे.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 में क्यों जरुरी है जोया का किरदार, कैटरीना कैफ ने दिया फिल्म पर बड़ा बयान