OMG! शौहरत का शिखर छूने के बावजूद डायबिटीज का शिकार हैं ये मशहूर सितारें, बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक देखें लिस्ट

Celebs with Diabetes: डायबिटीज का नाम गंभीर बीमारियों की फेहरिस्त में शुमार है. वहीं देश-विदेश में कई लोग डायबिटीज का शिकार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आपके फेवरेट सितारों का नाम (Celebs with Diabetes) भी इस फेहरिस्त में शामिल है. जी हां, बड़े पर्दे पर नेम और फेम हासिल करने

By Sakshi Pandey · 29/10/2023

Celebs with Diabetes: डायबिटीज का नाम गंभीर बीमारियों की फेहरिस्त में शुमार है. वहीं देश-विदेश में कई लोग डायबिटीज का शिकार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आपके फेवरेट सितारों का नाम (Celebs with Diabetes) भी इस फेहरिस्त में शामिल है. जी हां, बड़े पर्दे पर नेम और फेम हासिल करने के बावजूद कुछ सुपरस्टार्स मीठा खाने को तरसते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में.

सामंथा रुथ प्रभु

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने इस दौरान काम से ब्रेक ले रखा है. सामंथा डिप्रेशन से ग्रसित हैं. वहीं सामंथा को डायबिटीज की बीमारी भी है. जिसके बारे में उन्हें 2012 में पता चला था. जिसके बाद से सामंथा अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं.

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर काफी छोटी उम्र में ही डायबिटीज का शिरकार हो गई थीं. सोनम महज 17 साल की थीं. जब उन्हें डायबिटीज के  बारे में पता चला था. हालांकि सोनम हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से ना सिर्फ बॉडी का शुगर बैलेंस रखती हैं बल्कि खुद को भी मेंटन रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.

कमल हसन

मशहूर अभिनेता और पॉलिटिशियन कमल हसन भी डायबिटीज से पीड़ित हैं. 67 साल के कमल हसन बैलेंस्ड डाइट की मदद से बॉडी का शुगर लेवल कंट्रोल रखने की कोशिश करते हैं.

गौरव कपूर

फेमस सेलेब्रिटी गौरव कपूर महज 22 साल की उम्र में डायबिटीज की चपेट में आ गए थे. हालांकि डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए गौरव हर मुमकिन कोशिश करते हैं.

फवाद खान

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में फवाद ने भी लीड रोल अदा किया था. मगर क्या आप जानते हैं कि फवाद भी पिछले कई सालों से डायबिटीज से ग्रसित हैं.

निक जोनस

फेमस अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को भी डायबिटीज की बीमारी है. निक काफी समय से डायबिटीज के पीड़ित हैं और शुगर कंट्रोल करने के लिए बैलेंस डाइट्स और दवाईयों की मदद लेते हैं.

ये भी पढ़ें –  शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला रिव्यू आया सामने, विक्की कौशल का भी दिखेगा स्पेशल अपीयरेंस, जाने फिल्म की कहानी

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full